सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om Prakash Rajbhar Says Panchayat Elections Held Strictly in Accordance Court Orders Tips in Varanasi

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर बोले- न्यायालय के आदेश के अनुसार ही होंगे पंचायत चुनाव, वाराणसी में दिए टिप्स

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Apr 2026 05:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि युवाओं को गांवों में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी ठोस रणनीति बनाई जा रही है। पंचायत चुनाव में सुभासपा के उतरने के सवाल पर कहा कि सुभासपा कभी चुनाव का इंतजार नहीं करती, बल्कि हमेशा तैयार रहती है।

Om Prakash Rajbhar Says Panchayat Elections Held Strictly in Accordance Court Orders Tips in Varanasi
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Politics News: पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाया। कहा कि चुनाव से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय से जो भी आदेश प्राप्त होंगे, निर्वाचन आयोग उसी के अनुसार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति में पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे।

Trending Videos


बुधवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर विधानसभा शिवपुर क्षेत्र के सीवो, सुल्तानपुर सहित आधा दर्जन गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था का सकारात्मक असर अब गांवों में साफ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरलॉकिंग सड़कें, सीवर, नाली और आरआरसी सेंटर की व्यवस्था बेहतर हुई है। डिजिटल और ई-गवर्नेंस के तहत पंचायत सचिवालयों पर ही ग्रामीणों के ब्लॉक और तहसील स्तर के कई कार्य पंचायत सहायकों के माध्यम से किए जा रहे हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर नेटवर्क की समस्या है, जिसे दूर करने के प्रयास जारी हैं।

युवाओं से की बातचीत

बताया कि पार्टी की ओर से वाराणसी और आजमगढ़ में बड़ी रैलियां आयोजित कर जनता से अपील की गई है कि प्रदेश में एक बार फिर योगी के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनाएं। अपने दौरे के दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ग्राम सभा सीवो में वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व प्रधान गंगो राजभर के भाई स्वर्गीय मन्नू राजभर के निधन पर संवेदना व्यक्त की। 

उन्होंने ग्राम सभा सुल्तानपुर में लोकगीत बिरहा सम्राट बरसाती राजभर, ब्यासपुर छाही में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच अमित राजभर, छाही में विनय तिवारी (पप्पू) और ग्राम सभा सरैया नंबर दो में जिला पंचायत सदस्य सुनील भारती के यहां शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडेय, जिलाध्यक्ष उमेश राजभर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed