{"_id":"5c7fcb72bdec222dcc57612d","slug":"om-prakash-rajbhar-talk-bjp-on-10-march-for-loksabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नहीं तो सपा-बसपा और कांग्रेस से गठबंधन का खुला है विकल्प : ओमप्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नहीं तो सपा-बसपा और कांग्रेस से गठबंधन का खुला है विकल्प : ओमप्रकाश राजभर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 06 Mar 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर(फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर इन दिनों गठबंधन को लेकर सरकार को तरह-तरह की बातें बोल रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने भाजपा से गठबंधन में को लेकर अपने मन की बात करने का तारिख तय कर दी है।
उत्तर प्रदेश के दिव्यांग जन सशक्तिकरण व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने बुधवार को बताया कि उनकी 4 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से गठबंधन के मसले पर बातचीत निर्धारित थी, लोकिन दोनों नेताओं के व्यस्त होने के कारण बातचीत नहीं हो सकी। ओम प्रकाश राजभर ने मीडिया में चल रही खबरों को खारिज करते हुए बताया कि यह झूठ प्रचार है।
मीडिया में खबर है कि सुभासपा व भाजपा में सभी मसले सुलझ गए है। उन्होंने जानकारी दी कि वह भाजपा से गठबंधन को लेकर अपने रुख का एलान 10 मार्च को करेंगे। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि उनके लिये अभी भी सपा और बसपा के साथ ही कांग्रेस से गठबंधन का विकल्प खुला हुआ है।