ट्रंप के साथ भारत आया वायरस, भाजपा कोरोना से भी बड़ी वायरस- ओमप्रकाश राजभर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भारतीय जनता पार्टी(पार्टी) पर हमलावर रहते हैं। सोमवार को उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार कोरोना वायरस का मुद्दा उठाकर लोगों का ध्यान भटका रही है।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कोरोना वायरस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत के दौरे के बाद आया, उसके पहले यहां कोई केस नहीं था। सुभासपा अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी परंपरा निभाने को कहा।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि तीन दिन में कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा। सरकार साजिश के तहत कोरोना वायरस का मुद्दा उठा रही है। भाजपा को कोरोना वायरस से भी बड़ा वायरस बताया है।
उन्होंने कहा कि नेता लोगों को मना कर रहे हैं कि मीट न खाएं और खुद कमरों में बैठकर मुर्गा-दारू का मजा ले रहे हैं। आज भारत का रुपया गिर रहा है। पीएम ने रेलवे, बैंक सब बेच दिया। शिक्षा, रोजगार, घोटालों, महंगाई, अपराधी को बचाने के लिए कोरोना को सामने लाया गया है।
मध्य प्रदेश में मचे सियासी घमासान पर उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों को खरीदकर सरकार बनाना चाह रही है। एमपी में भाजपा ने विधायकों को 100-100 करोड़ का ऑफर दिया है। मंत्री पद का दिया लालच दिया और परिवार को विधायकों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। भाजपा ऐसी वॉशिंग मशीन है, जिसकी एक तरफ से घुसो और दूसरे तरफ से साफ होकर निकलो।