{"_id":"6192912aaa36a4687a4c3858","slug":"omprakash-rajbhar-said-in-varanasi-bjp-can-get-me-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश राजभर ने कहा: भाजपा करा सकती है मेरी हत्या, झूठे मुकदमों में फंसाने की हो रही साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश राजभर ने कहा: भाजपा करा सकती है मेरी हत्या, झूठे मुकदमों में फंसाने की हो रही साजिश
Mon, 15 Nov 2021 10:26 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:26 PM IST
सार
चौबेपुर के मुनारी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिस तरह बंगाल में खेला हुआ था उसी तरह 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में 'खदेड़ा होबे भाजपा' होगा।
विज्ञापन
वाराणसी में जनसभा में बोलते सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चौबेपुर में भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल भागीदारी पार्टी (पी) की ओर से आयोजित वंचित, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक महापंचायत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा मेरी हत्या करा सकती है। मुझे झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिस रची जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश में महंगाई चरम पर है और नौजवान घूम रहे हैं। 2022 में जनता चुनाव में इसका जवाब देगी। चौबेपुर के मुनारी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिस तरह बंगाल में खेला हुआ था उसी तरह 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में खदेड़ा होबे भाजपा होगा।
विज्ञापन
भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि सपा के साथ गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगा। मंच का संचालन भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. महेश चद्र प्रजापति और स्वागत अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर ने किया। कार्यक्रम में शशि प्रताप सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, कैप्टन राजकुमार, संगीता प्रजापति, देवेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन