Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pawan Singh fails appear court again maintenance case Jyoti records statement next date 3 December

यूपी: भरण-पोषण मामले में फिर कोर्ट नहीं पहुंचे पवन सिंह, ज्योति ने दर्ज कराया बयान; अगली तारीख तीन दिसंबर तय

Thu, 12 Nov 2026 06:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 12 Nov 2026 06:44 PM IST
सार

भरण-पोषण मामले में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह गुरुवार को एक बार फिर कोर्ट में पेश नहीं हुए। अपर प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने अपना बयान दर्ज कराया। मामले में अगली सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई है। पवन सिंह की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही।

विज्ञापन
Pawan Singh fails appear court again maintenance case Jyoti records statement next date 3 December
पवन सिंह। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोजपुरी अभिनेता एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे भरण-पोषण के मुकदमे में बृहस्पतिवार को अपर प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान ज्योति सिंह न्यायालय में उपस्थित हुईं, जबकि पवन सिंह अनुपस्थित रहे। उनकी ओर से अधिवक्ता ने न्यायालय में पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह का दो पन्नों का बयान दर्ज किया गया। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन


पिछली सुनवाई पर पवन सिंह के उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ने तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। उनके अधिवक्ता की ओर से जुर्माने की धनराशि जमा कराई गई थी। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को भी पवन सिंह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए।

विज्ञापन
Trending Videos

न्यायालय परिसर के बाहर ज्योति सिंह ने मीडिया से बातचीत में पवन सिंह की लगातार गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि न्यायालय बार-बार उन्हें उपस्थित होने के लिए बुला रहा है, लेकिन वह आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। ज्योति ने आरोप लगाया कि पवन सिंह अपने पद और पैसे की ताकत के बल पर उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक बेटी लंबे समय से न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन उसकी परेशानी किसी को दिखाई नहीं दे रही। उन्होंने पवन सिंह के सार्वजनिक पद की गरिमा का ध्यान नहीं रखने का भी आरोप लगाया।

ज्योति सिंह ने कहा कि सरकार बेटी को आगे रखकर चुनाव लड़ने की बात करती है, लेकिन एक बेटी लंबे समय से न्याय के लिए भटक रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस व्यक्ति को इतना बड़ा सार्वजनिक पद मिला है, क्या वह उसकी गरिमा का ध्यान नहीं रख सकता? उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी परेशानी न तो सरकार को दिखाई दे रही है और न ही उनके पति को।

विज्ञापन

छह मार्च 2018 को हुई थी शादी, आरा में तलाक की अर्जी
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने छह मार्च 2018 को बलिया शहर के मिड्ढी निवासी रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह से शादी की थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पवन सिंह ने बिहार के आरा स्थित पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की। इसके बाद ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया फैमिली कोर्ट में अंतरिम भरण-पोषण की याचिका दाखिल की। उन्होंने मुकदमे के निस्तारण तक दो लाख रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण की मांग की थी।

ज्योति सिंह ने अपनी शिकायत और न्यायालय में दिए गए आवेदन में पवन सिंह पर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही विवाद शुरू हो गया था और उन्हें मायके लौटना पड़ा। इन आरोपों पर अंतिम न्यायिक निर्णय नहीं हुआ है। दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए अदालत ने काउंसिलिंग भी कराई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed