Makar Sankranti 2026: बनारस में रविदास घाट पर उड़ाई पीडीए पतंग, सपा कार्यकर्ताओं ने कहा- 2027 में बदलेगी सत्ता
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर वाराणसी के रविदास घाट पर सपा कार्यकर्ताओं ने पीडीए पतंज उड़ाई। उन्होंने कहा कि 2027 में सत्ता बदलेगी। उधर, सपा मुखिया अखिलेश यादन ने भी अपने सोशल मीडिया साइट पर पीडीए पतंग के साथ बधाई संदेश पोस्ट किया है।
विस्तार
वाराणसी में मकर संक्रांति के पर्व पर बुधवार सपा नेताओं ने पीडीए लिखी पतंग उड़ाई। रविदास घाट पर पीडीए पतंग को लेकर लोग चर्चा करते रहे। इस बीच समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदीप यादव ने बताया कि पीडीए को लेकर जो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सोच है उसे विस्तारित करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं ने इस विशेष पतंग को तैयार करवाया।
बताया कि इस पतंग को सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ कार्यालय पर दिया गया। जिसकी सराहना उन्होंने करते हुए अपने सोशल मीडिया के जरिए पीडीए पतंग के संदेश को पूरे प्रदेश में पहुंचाया।
हर एक की ‘ख़ुशहाली’ का आसमान हो अनंत
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 14, 2026
जिसमें बराबरी से उड़ सके सबकी अपनी पतंग
‘मकर संक्रांति’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! pic.twitter.com/C6bLbcl5US
बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी कार्यकर्ताओं ने बनारस में पीडीए पतंग को वितरित किया और मकर संक्रांति पर इसे आकाश में उड़ाकर 2027 विधानसभा से पहले भाजपा की नींद को उड़ाने का काम किया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी पीडीए के इस पतंग की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए मकर संक्रांति के पर्व की बधाई दी। इस खास पतंग में लिखा है कि 'बदलने को सरकार पीडीए है तैयार'।