PM Modi Varanasi Visit: बरेका में पीएम का महिला सम्मेलन, मॉनिटरिंग टीम का गठन; बैठक में दी गई जिम्मेदारी
Varanasi News: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भाजपा महिला नेताओं एवं काशी क्षेत्र मॉनिटरिंग टीम ने बैठक कर विचार-विमर्श किया। आगमन पर पीएम मोदी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं।
विस्तार
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को काशी आएंगे। यहां बरेका में विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी के निमित्त भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने वरिष्ठ भाजपा महिला नेताओं एवं काशी क्षेत्र मॉनिटरिंग टीम के साथ क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में संयुक्त बैठक कर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला सम्मेलन को लेकर एक मॉनिटरिंग टीम का भी गठन किया गया है।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पीएम जब भी काशी आते हैं, तब काशी और पूर्वांचल के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देकर जाते हैं। कहा कि इस बार भी पीएम करोड़ों रुपये की जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस महिला सम्मेलन को लेकर विधानसभा स्तर पर वरिष्ठ महिला नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला सम्मेलन को लेकर मंडलों में बैठकों का क्रम शुरू हो चुका है।
तैयारियां तेज
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महिला सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं, जिनके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पीएम के प्रस्तावित वाराणसी आगमन पर होने वाले विशाल महिला सम्मेलन के लिए जिले के बीस मंडलों में बैठकों का क्रम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि जब से पीएम के वाराणसी आगमन की सूचना आई है, तब से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काशी की जनता में भी भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस बार बरेका में प्रस्तावित विशाल महिला सम्मेलन को लेकर वाराणसी महानगर के तेरह मंडलों में बैठकों का क्रम शुरू हो चुका है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, बाल आयोग की पूर्व सदस्य निर्मला पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, पूजा दीक्षित, खुशबू सिंह, विनीता सिंह, श्रीप्रकाश शुक्ला, नवरतन राठी, पियूष वर्धन सिंह, अरविंद पांडेय, देवेंद्र मौर्य, आभास आदि शामिल रहे।

कमेंट
कमेंट X