फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi to inaugurate Ganjari Stadium in October in Varanasi

यूपी: पीएम मोदी अक्तूबर में करेंगे गंजारी स्टेडियम का उद्घाटन, जनवरी में डब्ल्यूपीएल की मेजबानी की तैयारी

Tue, 29 Sep 2026 11:41 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 29 Sep 2026 11:41 AM IST
सार

वाराणसी में पीएम मोदी अक्तूबर में गंजारी स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। वहीं जनवरी में डब्ल्यूपीएल की मेजबानी की तैयारी है। यहां दिसंबर में दो क्रिकेट मैच होंगे। पहला मुकाबला यूपी-पुडुचेरी और दूसरा यूपी-छत्तीसगढ़ के बीच होगा।

विज्ञापन
PM Narendra Modi to inaugurate Ganjari Stadium in October in Varanasi
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंजारी में तैयार हो रहा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अब क्रिकेट मैच के लिए तैयार है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों स्टेडियम के उद्घाटन की तैयारी है। इसके बाद दिसंबर में पहली बार आधिकारिक घरेलू क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने गंजारी को कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के दो मुकाबलों की मेजबानी सौंपी है। जनवरी में डब्ल्यूपीएल के मुकाबले भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


काशी के स्टेडियम में कूच बिहार ट्रॉफी का पहला मुकाबला तीन से छह दिसंबर तक उत्तर प्रदेश और पुडुचेरी के बीच होगा। दूसरा मैच 11 से 14 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच होगा।
विज्ञापन


इसके बाद महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) कराने की तैयारी है। 2027 का डब्ल्यूपीएल 14 जनवरी से शुरू होगा जो सात फरवरी तक चलता रहेगा। वाराणसी को इसके आयोजन स्थलों में शामिल करने पर विचार हो चुका है। स्टेडियम जनवरी तक पूरी तरह तैयार रहा तो यहां डब्ल्यूपीएल मुकाबले खेले जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर में स्टेडियम हैंडओवर करेगी निर्माण एजेंसी
बीसीसीआई स्तर से मैदान, पिच और अन्य क्रिकेट सुविधाओं का निरीक्षण के बाद यहां नियमित मुकाबलों की राह खुल गई है। यूपीसीए के अनुसार निर्माण एजेंसी अक्तूबर में स्टेडियम हैंडओवर करेगी। उससे पहले यहां अभ्यास मैच, मैत्री मुकाबले और टीम कैंप आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें; फैक्टरी में धधकी आग: धुएं के गुबार के बीच अस्पताल में थमीं सांसें, सहमे मरीज; गत्ता-कॉपर वायर ने भड़काईं लपटें

डमरू की आकृति वाला पवेलियन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2023 को इसकी आधारशिला रखी थी। स्टेडियम की वास्तुकला में काशी की पहचान को शामिल किया गया है। त्रिशूल के आकार की फ्लडलाइट, डमरू की आकृति वाला पवेलियन, अर्धचंद्राकार छत और घाट की सीढ़ियों जैसी दर्शक दीर्घा इसकी खास पहचान हैं।

30 हजार दर्शकों की क्षमता, होंगे डे-नाइट मुकाबले
करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता करीब 30 हजार दर्शकों की है। स्टेडियम को डे-नाइट मुकाबलों के लिहाज से भी विकसित किया गया है। अभी तक वाराणसी में बड़े घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए सीमित विकल्प थे। गंजारी के शुरू होने के बाद शहर को राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट आयोजन का स्थायी केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा आधार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed