सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Power Cut in Varanasi Electricity disrupted 5 to 7 times within an hour across 20 city colonies

Power Cut Varanasi: शहर की 20 कॉलोनियों में एक घंटे में 5 से 7 बार कटी बिजली, तीन ट्रांसफॉर्मर जले; परेशानी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 21 Apr 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी के प्रमुख इलाकों में बिजल कटाैती से लोग गर्मी से परेशान हुए और पानी के लिए भी तरसना पड़ा। यही नहीं, पांच से अधिक इलाकों में दो घंटे में तीन बार बिजली गई। तीन जगहों पर ट्रांसफॉर्मर भी जल गए।

Power Cut in Varanasi Electricity disrupted 5 to 7 times within an hour across 20 city colonies
मंडुवाडीह में बिजली ठीक करता कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Power Cut in Varanasi: गर्मी में बिजली निगम की व्यवस्था धड़ाम हो गई है। अधिकतम तापमान दो दिन से 44 डिग्री सेल्सियस पर ही बना है। सोमवार को गर्मी का असर यह रहा कि मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास हनुमान मंदिर के पास अंडरग्राउंड केबल भी जल गया। इधर, शहर में 20 कॉलोनियों में फॉल्ट होने की वजह से एक घंटे में 5 से 7 बार बिजली कटी। 

Trending Videos


गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के बिजली निगम के दावे फेल हो गए हैं। अभी अप्रैल का तीसरा सप्ताह ही चल रहा है, लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली कब चली जाएगी, कब आ जाएगी, कोई समय निर्धारित नहीं है। दो दिन से तो आपूर्ति का बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग हुए परेशान

शहर के बीच में चेतगंज, न्यू कॉलोनी ककरमत्ता, चौरछटवा, शीलनगर, गणेशबाग, कृष्णानगर रानीपुर कॉलोनी, शिवराजनगर कॉलोनी, महमूरगंज, शिवपुरवा, गोकुलनगर, पंचशीलनगर कॉलोनी, कंदवा, भिखारीपुर, मड़ौली, कबीरनगर सहित 20 कॉलोनियां ऐसी रहीं, जहां शाम 4 बजे से लेकर रात 11 बजे तक बिजली की आवाजाही बनी रही। कभी 15 तो कभी 20 मिनट की बिजली कटती रही। यानी कि 7 घंटे में एक घंटे बिजली कटी रही। उधर, ग्रामीण इलाकों में भी बिजली का आना-जाना जारी रहा।

बहादुरपुर में शाम 7:25 बजे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। पहले तो आग मामूली थी, लेकिन धीरे-धीरे आग की लपटें बढ़ती गईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह उपकेंद्र को सूचना देकर बिजली कटवाई, नहीं तो बड़ी घटना हो जाती। चेतमणि चौराहे पर सोमवार को शाम करीब 5 बजे ट्रांसफॉर्मर के पास आग लगने से आसपास के इलाकों में बिजली कट गई।

पहले लोगों ने बिजली कटवाई, फिर पानी और मिट्टी के प्रयोग से आग को बुझाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बिजली निगम कर्मियों ने तार बदला, तब जाकर राहत हुई। इस वजह से करीब आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दिन में चांदपुर बाटा मोड़ के पास भी ट्रांसफॉर्मर का लीड जलने की वजह से आपूर्ति बाधित हो गई। यहां ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर किसी तरह बिजली दी गई।

इन जगहों पर रही सर्वाधिक समस्या

  • कृष्णानगर कॉलोनी, रानीपुर में शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच 3 बार बिजली कटी।
  • शिवराजनगर कॉलोनी, महमूरगंज, शिवपुरवा में रात 7 से 8:30 बजे तक एक ही फेज में बिजली एक घंटे तक रही।
  • गोकुलनगर कॉलोनी में 6 बजे से 7:15 बजे के बीच 3 बार बिजली कटी।
  • इंडस्ट्रियल एरिया चांदपुर में 5:35 बजे से 7 बजे के बीच दो बार बिजली गुल रही।
  • कैंसर अस्पताल को बिजली देने वाला केबल जला, जिला अस्पताल में भी कटी बिजली

सोमवार की शाम मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के पास हनुमान मंदिर के पास अंडरग्राउंड केबल जल गया। इसी केबल से होमी भाभा कैंसर अस्पताल को बिजली आपूर्ति की जाती है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीपीएच मंडुवाडीह के एसडीओ बिजली कर्मियों को लेकर पहुंचे। यहां पहले तो फॉल्ट नहीं मिल रहा था, जब मिल गया तो कर्मचारी उसे बनाने में जुट गए।

किसी तरह दूसरे स्रोत से कैंसर अस्पताल की बिजली आपूर्ति जारी रही, नहीं तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाती। उधर, पांडेयपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के सामने बन रहे मेडिकल कॉलेज के गेट पर जेसीबी की खुदाई में अस्पताल में बिजली सप्लाई वाला तार कट गया। इस वजह से सोमवार की सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ओपीडी में अंधेरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed