पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations Teacher Eligibility Test complete 25560 candidates take exam 12 centers in Chandauli guidelines

TET: शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी पूरी, चंदौली में 12 केंद्रों पर 25,560 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; निर्देश

Mon, 29 Jun 2026 06:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 29 Jun 2026 06:09 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली में शिक्षक पात्रता परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 2 से 4 जुलाई तक पांच पालियों में जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 25,560 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए केंद्रों के 200 मीटर दायरे में साइबर कैफे और फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
Preparations Teacher Eligibility Test complete 25560 candidates take exam 12 centers in Chandauli guidelines
सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग। - फोटो : संवाद

विस्तार

Teacher Eligibility Test: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद में दो, तीन और चार जुलाई को पांच पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 25,560 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 5,112 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा सोमवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में की गई। अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन


जनपद में एक केंद्रीय रेलवे इंटर कॉलेज (श्रेणी-ए) तथा 11 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (श्रेणी-बी) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दो और तीन जुलाई को परीक्षा दो-दो पालियों में तथा चार जुलाई को एक पाली में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा संचालन के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा को नोडल अधिकारी (प्रशासन) तथा अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) को नोडल अधिकारी (पुलिस) बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट को कोषागार के डबल लॉक स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा और निर्धारित समय पर केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर, जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा से पहले अपने-अपने केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें तथा परीक्षा के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखें। 

उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने, परीक्षा अवधि में फोटोकॉपी की दुकानों, साइबर कैफे और कोचिंग संस्थानों को बंद रखने तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक केंद्र की लाइव मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था और प्राथमिक चिकित्सा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और होमगार्ड की तैनाती रहेगी। अभ्यर्थियों को गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। स्थानीय अभिसूचना इकाई, सोशल मीडिया सेल और पुलिस की विशेष टीमें पेपर लीक की अफवाहों तथा सॉल्वर गैंग की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगी।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित
डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कक्ष निरीक्षकों के मोबाइल भी केंद्र व्यवस्थापक के पास जमा कराए जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति नकल कराने, अनुचित साधनों के प्रयोग या परीक्षा की शुचिता भंग करने का दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed