Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rail passengers face hardship Overnight trains arrive station dawn morning trains pull during afternoon

रेल यात्री परेशान: रात की ट्रेन भोर, सुबह वाली दोपहर में पहुंची रेलवे स्टेशन; घर लौटने वालों की उमड़ी भीड़

Fri, 13 Nov 2026 05:50 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 13 Nov 2026 05:50 AM IST
सार

ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रात में पहुंचने वाली ट्रेनें भोर और सुबह आने वाली ट्रेनें दोपहर में रेलवे स्टेशन पहुंचीं। सबसे अधिक असर दिल्ली और मुंबई रूट की ट्रेनों पर पड़ा। चौरी चौरा एक्सप्रेस की चार बोगियों को अलग ट्रेन से लाया गया। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
Rail passengers face hardship Overnight trains arrive station dawn morning trains pull during afternoon
कैंट रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पास चौरीचौरा एक्सप्रेस (15003) के चार एसी कोच पटरी से उतरने और मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड पर निर्माणाधीन ट्रैक की मिट्टी धंसने से प्रभावित रेल यातायात का असर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। नई दिल्ली और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से आने वाली 11 ट्रेनें देरी से वाराणसी और बनारस स्टेशन पर पहुंची। 

विज्ञापन


इसमें 50 मिनट से लेकर 8 घंटे तक देरी से ट्रेनों के पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि 11 नवंबर की देर रात 12 बजे आने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस की चार बोगियों को छोड़कर 12 नवंबर की भोर में 2.15 बजे वाराणसी जंक्शन पर ट्रेन आई जबकि पटरी से उतरी चार बोगियों को स्पेशल ट्रेन से जोड़ा गया तो किसी तरह ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे पहुंची। 

विज्ञापन
Trending Videos

शिवगंगा एक्सप्रेस सुबह की जगह दोपहर में बनारस स्टेशन पहुंची। मंगलवार देर शाम मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड पर तीसरी लाइन के निर्माण के दौरान मिट्टी और इलेक्ट्रिक पोल धंसने के कारण दिल्ली-हावड़ा डाउन लाइन का परिचालन प्रभावित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देख प्रयागराज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जाने वाली कई ट्रेनों को वाराणसी जंक्शन (कैंट) और बनारस स्टेशन के रास्ते चलाना पड़ा। 

इस वजह से कई ट्रेनें देर से चल रही हैं। बृहस्पतिवार को भी नई दिल्ली से कानपुर, प्रयागराज और लोकमान्य तिलक से प्रयागराज होते हुए वाराणसी, बनारस स्टेशन आने वाली ट्रेनें बहुत देर से पहुंचीं। उत्तर रेलवे के डीआरएम बीके यादव का कहना है कि बृहस्पतिवार को कुछ ट्रेनें लेट आईं। अब रेल परिचालन सामान्य हो गया है।

विज्ञापन

छठ पूजा के लिए घर लौटने वालों की उमड़ी भीड़
छठ की वजह से बहुत से लोग परिवार के साथ घर लौट रहे हैं। इस कारण पहले से ही भीड़ ट्रेनों में बढ़ी हैं, दूसरी देरी से चलने की वजह से भी लोग परेशान हो गए हैं। बृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक से चलकर वाराणसी जंक्शन पर पहुंची ट्रेन में जनरल से लेकर स्लीपर तक पैर रखने की जगह नहीं थी। ज्यादातर लोग नीचे बैठकर यात्रा करते नजर आए। इस बीच कैंट रेलवे स्टेशन और बनारस स्टेशन पर आरपीएफ जवानों के साथ ही जीआरपी की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। आरपीएफ की ओर से भी लोगों से सावधानी, यात्रा करने की अपील की जाती रही।

विज्ञापन

ट्रेनों के पहुंचने का समय

  • 11061 एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस-लोकमान्य तिलक से जयनगर जाने वाली ट्रेन वाराणसी जंक्शन पर दोपहर 12.25 की जगह 1 घंटे 35 मिनट की देरी से 2 बजे आई।
  • 11051 एलटीटी बनारस स्पेशल-लोकमान्य तिलक बनारस स्टेशन पर शाम 4.05 बजे की जगह 8 घंटे की देरी से पहुंची।
  • 11071 कामायनी एक्सप्रेस-लोकमान्य तिलक से चलकर बलिया जाने वाली वाराणसी जंक्शन पर शाम 7.45 की जगह 2 घंटे 20 मिनट लेट से रात 10.05 बजे पहुंची।
  • 12167 एलटीटी बनारस एक्सप्रेस- ट्रेन बनारस स्टेशन पर रात 1.55 बजे से 1 घंटे की देरी से 2.55 बजे आई।
  • 20506-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस- रात 10.50 की जगह 50 मिनट की देरी से 11.40 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंची।
  • 12562-नई दिल्ली से चलकर जयनगर जाने वाली स्वतंत्रा सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे से 2 घंटे 40 मिनट की देरी से 10.45 बजे पहुंची।
  • 12560-शिवगंगा एक्सप्रेस-नई दिल्ली से 11 नवंबर की रात चली ट्रेन बनारस स्टेशन पर 12 नवंबर को सुबह 6.10 बजे से 3 घंटे 10 मिनट की देरी से 9.20 बजे पहुंची।
  • 12582-नई दिल्ली बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस : बनारस स्टेशन पर 12 नवंबर को सुबह 10 बजे की जगह 4 घंटा 15 मिनट की देरी से दोपहर 2.15 बजे आई।
  • 04096-आनंद विहार पाटलिपुत्र फेस्टिवल स्पेशल- वाराणसी जंक्शन पर दोपहर 1 से 6 घंटे 50 मिनट की देरी से 7.50 बजे शाम को वाराणसी जंक्शन आई।
  • 15003-चौरीचौरा एक्सप्रेस-कानपुर से चलकर गोरखपुर जाने वाली वाराणसी जंक्शन पर रात 12.05 से 2 घंटा 10 मिनट लेट 2.15 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed