सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Exam 2026 Reserve sets of board exam papers have been kept in varanasi

UP Board Exam: वाराणसी में बोर्ड परीक्षा के पेपर के रिजर्व सेट रखवाए, संवेदनशील केंद्रों की सुरक्षा सख्त

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर वाराणसी में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार से होने वाली परीक्षा के पेपर के रिजर्व सेट रखवा दिए गए हैं, जिन्हें आपात स्थिति में इस्तेमाल किया जाएगा। 

UP Board Exam 2026 Reserve sets of board exam papers have been kept in varanasi
Board Exam 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार तक सभी 117 केंद्रों पर कॉपियां और पेपर भी पहुंचा दिए गए। सभी विषयों के पेपर का एक रिजर्व सेट भी पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बने स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है। जिले में तीन संवेदनशील केंद्र भी हैं जहां इस बार सुरक्षा के विशेष इंतजाम होंगे।
Trending Videos


जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में इस बार 117 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएंगी। जहां 10वीं के 46074 और 12वीं के 44218 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा जिला कारागार में भी 10 कैदी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों में कॉपियां और पेपर शनिवार को पहुंचा दी गईं। सभी विषयों के पेपर के एक-एक रिजर्व सेट रखवा दिए गए हैं जो आपात स्थिति में उपयोग किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन संवेदनशील केंद्र, होगी विशेष निगरानी
जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में तीन संवेदनशील केंद्र भी हैं। इनमें विमला यादव इंटर कॉलेज मोकलपुर, ग्राम विद्यापीठ इंटर कॉलेज गरखड़ा और धनपत्ति इंटरमीडिएट कॉलेज नवापुरा शामिल हैं। इन केंद्रों पर एसटीएफ की विशेष निगरानी रहेगी। इन केंद्रों पर ड्रोन से निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed