सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith and UP College 2500 seats will be filled from March in Varanasi

Varanasi: मार्च से भरी जाएंगी काशी विद्यापीठ और यूपी कॉलेज की 2500 सीटें, संस्कृत विवि में 1200 सीटों पर दाखिल

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Feb 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: यूपी कॉलेज और विद्यापीठ मार्च में 2500 और संस्कृत विवि मई में 1200 सीटों पर दाखिला कराएगा। बीएचयू सहित सभी केंद्रीय विवि में आवेदन की प्रक्रिया बंद हो गई है।  

Kashi Vidyapith and UP College 2500 seats will be filled from March in Varanasi
काशी विद्यापीठ कैंपस में मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीएचयू के बाद अब महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और यूपी कॉलेज में मार्च महीने से स्नातक और परास्नातक में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, संपूर्णानंद संस्कृत विवि मई में दाखिला कराएगा। बीएचयू सहित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में आवेदन की तिथि खत्म होने के बाद अब पूर्वांचल और बिहार के छात्र और छात्रा दूसरे विकल्प भी खोज रहे हैं।

Trending Videos


यूपी कॉलेज में 10 मार्च तक प्रवेश के लिए आवेदन शुरू होगा। यहां 25 कोर्स में करीब 2500 से ज्यादा सीटों पर दाखिले होंगे। इसमें यूजी और पीजी दोनों की सीटें शामिल हैं। वहीं, इसमें नई शिक्षा नीति के तहत मेजर-माइनर भी लागू होगा। यूपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डीके सिंह ने बताया कि जून के अंत में प्रवेश परीक्षा होगी। जुलाई तक रिजल्ट आएगा और एक अगस्त से 2026-27 सत्र की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसके बाद काशी विद्यापीठ में भी मार्च के अंत तक नए सत्र में आवेदन की तैयारी है। मेन कैंपस में 2500 सीटों पर अलग-अलग कोर्स में प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. एके त्यागी के अनुसार इस समय सेमेस्टर परीक्षाएं चल रहीं हैं। इनका परिणाम समय से जारी कर होली के बाद नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

हर विभाग में 60-60 सीटें

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मई में आवेदन शुरू होगा। 22 विभागों में 60-60 सीटें हैं। कुल 1200 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इन तीनों बड़े संस्थानों में प्रवेश के अलावा हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज और अग्रसेन पीजी कॉलेज में दाखिले मार्च के बाद होंगे।

इसे भी पढ़ें; CBSE Baord Exam: कल से शुरू होंगी परीक्षाएं, 55 केंद्रों पर 10वीं और 12वीं के 46478 परीक्षार्थी होंगे शामिल

11 से 31 मई तक होगी यूजी की प्रवेश परीक्षा
बीएचयू सहित केंद्रीय विवि में एनटीए की ओर से चलाई जा रही सीयूईटी यूजी और पीजी प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन और करेक्शन दोनों समाप्त हो चुके हैं। पीजी की प्रवेश परीक्षा मार्च और यूजी की प्रवेश परीक्षा 11 से 31 मई तक होगी। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होंगे। प्रवेश पत्र भी फरवरी के अंत या मार्च तक आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed