सब्सक्राइब करें

सीएम योगी अपना डीएनए टेस्ट कराकर बताएं वो किस जाति के हैं : सपा नेता नारद राय

न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 03 Dec 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi party leader gave controversial statement on CM yogi
पूर्व मंत्री नारद राय - फोटो : amar ujala
राजस्थान की चुनावी जनसभा में हनुमान की जाति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद  बलिया में सपा नेता और पूर्व मंत्री नारद राय ने सीएम आदित्यनाथ पर विवादित बयान दिया है। कहा कि पहले योगी जी का डीएनए टेस्ट होना चाहिए। आगे की स्लाइड्स में देखें..

बिना रिश्वत के नहीं हो रहा काम 

Samajwadi party leader gave controversial statement on CM yogi
नारद राय
सीएम योगी अपना डीएनए टेस्ट कराकर बताएं कि वो किस जाति के हैं। यह बातें उन्होंने शनिवार की शाम नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भगवान की कोई जाति नहीं है, भगवान हर जगह विद्यमान हैं। उनको किसी जाति के होने की बात करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
 

अब आरपार की लड़ाई लड़ेगी सपा  

Samajwadi party leader gave controversial statement on CM yogi
सपा के जिला कार्यालय पर समाजवादी छात्र के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह व काबीना मंत्री नारद राय को माला पहनाकर स्वागत करते छात्रसभा के कार्यकर्ता।
कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जाति धर्म के आधार पर समाज को तोड़ने का काम करती रही है। कहा, हनुमान जी को दलित कहने से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा अब हिंदू देवी देवताओं को बांटकर अपनी राजनीति करना चाह रही है। इसे हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। इस दौरान नारद राय के अलावा सपा के कई नेता भी मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Samajwadi party leader gave controversial statement on CM yogi
नगर के बहेरी पहुंचने पर पैदल जीप से उतरकर पैदल चलते काबीना मंत्री नारद राय।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान को दलित बताया तो विपक्षी दलों को बैठे-बिठाए सत्ता पक्ष को घेरने का मौका मिल गया। हनुमान पर दलित का तमगा लगा तो समुदाय के लोग मंदिर में कब्जा करने भी जा पहुंचे। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने चढ़ावे पर हक की बात तक कह डाली। अब सपा नेता नारद राय के नए बयान ने फिर से इस मुद्दे को हवा दे दी है। 
 
विज्ञापन
Samajwadi party leader gave controversial statement on CM yogi
आवास पर चुनावी समीक्षा करते पूर्व मंत्री एवं बसपा प्रत्याशी नारद राय तथा उनके समर्थक।

पत्रकार वार्ता में सपा नेता ने कहा कि सरकार के दबाव में बालू तस्करी और अवैध शराब का धंधा खुलेआम हो रही है। गंगा नदी पर पीपा पुल अभी तक नहीं बना, इससे जनपद ही नहीं बल्कि गंगा पार के लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सात दिसंबर तक पीपा पुल बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय का कार्यकर्ता घेराव करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed