सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School hours in Varanasi revised once again DM issues directives in view of heatwave

School Timing: वाराणसी में फिर बदला स्कूल का समय, गर्मी को लेकर डीएम ने दिए निर्देश; अब इतने बजे बंद होंगे

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सार

School Timing in Varanasi: अभिभावकों का कहना है कि भीषण गर्मी में छोटे बच्चों के लिए लंबे समय तक स्कूल में रहना और दोपहर में घर लौटना कठिन हो रहा था। ऐसे में समय में किया गया यह बदलाव राहत भरा कदम है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति के अनुसार आगे भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिया जाएगा।

School hours in Varanasi revised once again DM issues directives in view of heatwave
UP School Timing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने सोमवार को नया आदेश जारी करते हुए बताया कि 21 अप्रैल से सभी स्कूल सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।

Trending Videos


बीएसए के अनुसार, लगातार बढ़ते तापमान और लू जैसी स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। खासतौर पर दोपहर के समय तेज धूप के कारण छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले 17 अप्रैल को भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। उस समय विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जा रहा था। हालांकि, पिछले तीन दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि और धूप के तीखेपन को देखते हुए प्रशासन ने पुनः समीक्षा कर समय को और कम करने का निर्णय लिया।

यह आदेश परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू होगा। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यालयों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंधनों से अपील की है कि वे बच्चों को गर्मी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें। साथ ही विद्यालय परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed