फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special ot will be functional in hospitals during Diwali and 100 beds will be kept reserved in varanasi

दीपावली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: वाराणसी में अस्पतालों में चलेगी स्पेशल ओटी, 100 बेड रहेंगे रिजर्व

Wed, 04 Nov 2026 05:15 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 04 Nov 2026 05:15 PM IST
सार

दीपावली पर अस्पतालों में स्पेशल ओटी चलेगी। 100 बेड रिजर्व रहेंगे। फिजिशियन, सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्किन स्पेशलिस्ट की इमरजेंसी में तैनाती होगी। वहीं चौराहों के पास एंबुलेंस खड़ी रहेंगी। ऐसे में 108 नंबर पर सूचना दे सकेंगे। 

विज्ञापन
Special ot will be functional in hospitals during Diwali and 100 beds will be kept reserved in varanasi
हॉस्पिटल - फोटो : Freepik.com

विस्तार

दीपावली पर आतिशबाजी, आग लगने सहित अन्य घटनाओं में जलने सहित अन्य घायलों के इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सरकारी अस्पतालों में दीपावली के मद्देनजर स्पेशल ओटी चलाई जाएगी, वहीं सरकारी और निजी अस्पतालों में 200 बेड रिजर्व रहेंगे। इमरजेंसी में फिजिशियन, सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ ही स्किन स्पेशलिस्ट भी तैनात रहेंगे। शहरी और ग्रामीण इलाकों में चौराहों पर एंबुलेंस भी खड़ी रहेगी। लोग 108 नंबर पर सूचना दे सकेंगे।

विज्ञापन


दीपावली पर किसी का हाथ जलता है तो पटाखा जलाने के दौरान किसी के चेहरे और शरीर में चोट लग जाती है। सांस फूलने, आंखों में जलन की समस्या वाले मरीज भी आते हैं। शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में ज्यादा सतर्कता बरतनी पड़ती है। 
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर सहित अन्य सरकारी, निजी अस्पतालों को मिलाकर 200 बेड रिजर्व हैं। त्योहार वाले दिन स्पेशल ओटी भी चलाई जाएगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए 24 घंटे जांच, ऑपरेशन की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन चिकित्सकों की रहेगी तैनाती

  • त्वचा रोग विशेषज्ञ (स्किन स्पेशलिस्ट)- पटाखों से जलने या त्वचा में एलर्जी की समस्या लेकर आने वालों का उपचार तुरंत होगा।
  • नेत्र रोग विशेषज्ञ-अगर पटाखा जलाने के दौरान किसी के आंखों में बारूद, चिंगारी या चोट लग गई तो परेशानी नहीं होगी।
  • सर्जन-ऑपरेशन थिएटर में झुलसे या दुर्घटनाग्रस्त मरीजों की बिना देरी के सर्जरी हो सकेगी।

 

सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड रिजर्व रखने के साथ ही ऑपरेशन, जांच, इलाज, दवा सहित सभी व्यवस्थाओं को मुकम्मल रखने को कहा गया है। मंडलीय अस्पताल के बर्न वार्ड में विशेष टीम मुस्तैद रहेगी, ताकि किसी मरीज के पहुंचने पर तुरंत इलाज मिल जाए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की डयूटी भी लगाई गई है। किसी भी समस्या पर लोग 108 एंबुलेंस सेवा की मदद ले सकते हैं। -डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed