सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swachh Survekshan 2023 Varanasi and Prayagraj Municipal Corporation will get National Award for excellent perf

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: UP के दो शहरों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म, दिल्ली में मिलेगा अवार्ड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Jan 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार

वाराणसी व प्रयागराज नगर निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। दिल्ली में 11 जनवरी को अवार्ड सेरेमनी में राष्ट्रपति के हाथों इन दोनों शहरों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में बेहतर कार्य करने के लिए दिया जा रहा है।

Swachh Survekshan 2023 Varanasi and Prayagraj Municipal Corporation will get National Award for excellent perf
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में बेहतर कार्य करने के लिए वाराणसी नगर निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 11 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिलेगा। सर्वेक्षण की रैंकिंग की घोषणा 11 जनवरी को ही की जाएगी। बीते साल स्वच्छ सर्वेक्षण में जिले की रैंकिंग 21 थी। इस बार टॉप टेन में आने की उम्मीद है।

Trending Videos


स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में स्वच्छता के मानकों को पूरा करने पर केंद्र सरकार की ओर से बीते साल सर्वेक्षण कराया गया था। इसी के आधार पर राष्ट्रीय पुरस्कार (स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अवार्ड सेरेमनी) की घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश के दो नगर निगम को इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसमें नगर निगम वाराणसी और प्रयागराज शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पुरस्कार की घोषणा से संबंधित पत्र शहरी आवासन एवं कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा ने शुक्रवार को नगर निगम में भेजा है। पुरस्कार मिलने पर मेयर अशोक कुमार तिवारी ने नगरवासियों को बधाई दी। कहा कि नागरिकों के सहयोग से यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 

अधिकारी बोले
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि बनारस के नागरिकों के सहयोग एवं नगर निगम की ओर से स्वच्छता के प्रति किए गए कार्यों का यह प्रतिफल है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने यह पुरस्कार बनारस की जनता को समर्पित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed