फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swachh Vayu Survekshan 2026 Poor air quality Varanasi ranks 34th nationally check latest update

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026: हवा की गुणवत्ता खराब, राष्ट्रीय रैंकिंग में वाराणसी का 34वां स्थान; प्रदर्शन खराब

Tue, 08 Sep 2026 06:01 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 08 Sep 2026 06:01 AM IST
सार

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण वाराणसी राष्ट्रीय रैंकिंग में 34वें स्थान पर रहा। पिछले तीन वर्षों में इस साल शहर की रैंक सबसे अधिक गिरी है। वायु गुणवत्ता में गिरावट ने नगर की स्थिति प्रभावित की है। सर्वेक्षण के नतीजों से प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ हवा को लेकर चिंता बढ़ी है।

विज्ञापन
Swachh Vayu Survekshan 2026 Poor air quality Varanasi ranks 34th nationally check latest update
वाराणसी में प्रदूषण (सांकेतिक फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से सोमवार को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 की रैंकिंग जारी की गई। इसमें वाराणसी का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। सीपीसीबी की ओर से जारी रैंकिंग में वाराणसी का 34वां स्थान है। यह रैंकिंग पिछले तीन वर्षों में सबसे खराब है। वाराणसी का साल 2023 में देश भर में तीसरा, 2024 में 9वां और 2025 में 11वां स्थान था।

विज्ञापन


स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में वाराणसी को महज 150 अंक हासिल हुए हैं। देश की राजधानी लखनऊ 198 अंकों के साथ देश में पहले पायदान पर है, वहीं वाराणसी वायु गुणवत्ता के मामले में यूपी के अन्य प्रमुख शहरों से काफी पीछे रह गया है। नगर निगम और पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, वाराणसी में निरंतर चल रहे निर्माण कार्यों, सड़कों पर उड़ती धूल और भारी ट्रैफिक के दबाव की वजह से पीएम-10 और वायु गुणवत्ता सूचकांक में अपेक्षित सुधार दर्ज नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


शहर को अगले सर्वेक्षण में बेहतर स्थिति में लाने के लिए ठोस कचरा प्रबंधन, ग्रीन बेल्ट विस्तार लागू करने की आवश्यकता है। सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों ने वायु गुणवत्ता सुधार में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रदेश में लखनऊ जहां देश में पहले स्थान, आगरा चौथे स्थान, गाजियाबाद 9वें स्थान, कानपुर 11वें स्थान, प्रयागराज 13वें और मेरठ 22वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन साल में इस बार का प्रदर्शन सबसे खराब
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाली श्रेणी में वाराणसी की रैंकिंग पिछले तीन वर्षों के लिहाज से इस बार सबसे खराब है। साल 2023 में वाराणसी ने 191 अंक पाकर देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके लिए वाराणसी ने नेशनल क्लीन एयर सिटी का पुरस्कार जीता था। 2024 में 176.5 अंक के साथ 9वां स्थान और 184 अंकों के साथ 2025 में 11वें स्थान पर था। वर्ष 2023 में तीसरे स्थान पर रहने के बाद वाराणसी की रैंकिंग में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed