फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident in Varanasi Motorcyclist killed after hit Scorpio had been referred from CHC driver fled scene

वाराणसी में हादसा: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सीएचसी से किया गया था रेफर; हादसे के बाद चालक फरार

Mon, 07 Sep 2026 07:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 07 Sep 2026 07:41 PM IST
सार

चौबेपुर के डुबकियां पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार अजय उर्फ मुन्ना सिंह (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। बाइक के कागजात से पहचान स्पष्ट नहीं हुई थी। परिजनों के पहुंचने पर मृतक की पहचान हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Accident in Varanasi Motorcyclist killed after hit Scorpio had been referred from CHC driver fled scene
वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर हादसा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर डुबकियां पेट्रोल पंप के समीप सोमवार दोपहर स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, सीएचसी परिसर के बाहर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। स्कार्पियो डुबकियां स्थित पेट्रोल पंप से डीजल भराने के बाद हाईवे पर निकल रही थी। इसी दौरान वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रहे बाइक सवार को स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो लेकर मौके से भाग निकला।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को उपचार के लिए नरपतपुर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर किया, लेकिन अस्पताल परिसर से बाहर निकलते ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। बाइक के कागजात में जखनियां, गाजीपुर निवासी शोभनाथ का नाम दर्ज मिला। इससे मृतक की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। बाद में परिजनों के पहुंचने पर मृतक की पहचान अजय उर्फ मुन्ना सिंह (40) पुत्र विजय शंकर, निवासी बराई, चौबेपुर के रूप में हुई।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि फरार स्कार्पियो और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पेट्रोल पंप समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed