फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   swine flu alert in Varanasi Patients to be treated along lines of COVID-19 contacts to be tested as well

स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: कोरोना की तर्ज पर मरीजों का इलाज, संपर्क में आने वालों की भी होगी जांच

Mon, 31 Aug 2026 11:40 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 31 Aug 2026 11:40 AM IST
सार

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों का इलाज कोरोना की तर्ज पर किया जाएगा। साथ ही उनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जाएगी। 

विज्ञापन
swine flu alert in Varanasi Patients to be treated along lines of COVID-19 contacts to be tested as well
स्वाइन फ्लू का संक्रमण - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन के अलर्ट के बाद स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने भी नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना प्रोटोकॉल की तर्ज पर स्वाइन फ्लू मरीजों का अस्पतालों में इलाज किया जाएगा। अगर किसी मरीज की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसके संपर्क में आने वालों की भी जांच की जाएगी। इसमें स्वास्थ्य टीम बीमारी के संभावित कारणों की जानकारी के लिए ट्रेवल हिस्ट्री का भी पता लगाएगी।

विज्ञापन


जिले में इस समय स्वाइन फ्लू का कोई पॉजिटिव मरीज नहीं है लेकिन बुखार और बदन दर्द से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार और दर्द की शिकायत वाले 500 से अधिक मरीज आए। उनकी जांच करने के साथ ही डॉक्टरों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी। डॉक्टरों के अनुसार तेज बुखार, बदन दर्द और कमजोरी स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण हैं। डॉक्टर की सलाह पर जांच जरूर करवानी चाहिए।
विज्ञापन


इस बीच शनिवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी सीएमओ से स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए नए सिरे से पूरी व्यवस्था करते हुए निगरानी करते रहने को कहा था। इसके बाद जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर नए सिरे से अलर्ट जारी किया गया है। जिस तरह कोरोना काल में मरीजों की अस्पताल में जांच से लेकर भर्ती होने और घर जाने तक सतर्कता बरती जा रही थी, ठीक उसी तरह की व्यवस्था स्वाइन फ्लू को लेकर लागू की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों और निजी लैब में जांच कराने के बाद जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उनका पूरा विवरण स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पोर्टल पर अपलोड करना होगा। पोर्टल पर अपलोड करते समय मरीज की हाल की ट्रेवल हिस्ट्री (यात्रा विवरण) का भी उल्लेख किया जाएगा, जिससे यह पता चल सके कि उसने हाल ही में कहां की यात्रा की थी। कौन-कौन से लोग मरीज के संपर्क में आए थे, इसे देखते हुए संबंधित मरीज के घरवालों का सैंपल लेने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जानकारी स्वास्थ्य टीम देगी।

सरकारी अस्पतालों में जमा होगा सैंपल, आईएमएस बीएचयू देगा आरटीपीसीआर रिपोर्ट
नई व्यवस्था के तहत अगर डॉक्टर किसी मरीज को जांच कराने की सलाह देते हैं तो दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच होगी। यहां स्वास्थ्य टीम संबंधित मरीज का सैंपल लेगी। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह का कहना है कि कोरोना काल की तरह सरकारी अस्पतालों से सैंपल एकत्र कर पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजा जाएगा। यहां लैब में जांच के बाद आरटीपीसीआर रिपोर्ट मिलेगी। बीएचयू की रिपोर्ट में बीमारी की पुष्टि होने के बाद निर्धारित गाइडलाइन के आधार पर मरीज का इलाज किया जाएगा।

क्या बोले विशेषज्ञ

सरकारी अस्पतालों में जमा सैंपल को आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में स्थित लैब में भिजवाया जाएगा। यहां जांच के बाद आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने और किसी मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर उसका बेहतर इलाज कराया जाएगा। बीएचयू की लैब को जांच से जुड़े सभी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत हो गई है। - डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ

विभाग के तहत चलने वाली लैब में स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों के सैंपल की जांच की पूरी व्यवस्था है। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो भी बातचीत की जाएगी, संस्थान के नियमानुसार उसके आधार पर कार्रवाई होगी। -प्रो. तुहिना बनर्जी, विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, आईएमएस बीएचयू

कहां-कहां करवा सकेंगे निशुल्क जांच

  • बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल
  • दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल
  • मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा
  • शास्त्री अस्पताल, रामनगर
  • स्वामी विवेकानंद अस्पताल, भेलूपुर


यह हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण

  • तेज बुखार (अक्सर ठंड लगना और कंपकंपी छूटना)
  • लगातार सूखी खांसी, गले में खराश या दर्द
  • शरीर और मांसपेशियों में तेज दर्द
  • गंभीर सिरदर्द, अधिक थकान और कमजोरी
  • नाक बहना या बंद होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed