सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Temperature Hits varanasi Two-Hour Traffic Jam Spanning Two Kilometers People Left Sweltering No Relief

काशी में 44 डिग्री तापमान: दो किलोमीटर में दो घंटे जाम...बिलबिलाते रहे लोग, नहीं मिली राहत; रात में भी परेशानी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 21 Apr 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में सूरज की तपन के साथ लू से लोग परेशान हो रहे हैं। दिन चढ़ते ही सड़काें पर सन्नाटा दिख रहा है। इस बीच, लहरतारा इलाके में लोग जाम की समस्या से परेशान रहे। पुलिसकर्मी जब सड़क पर उतरे तब लोग लोगों को राहत मिली।

Temperature Hits varanasi Two-Hour Traffic Jam Spanning Two Kilometers People Left Sweltering No Relief
लहरतारा इलाके में लगा भीषण जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच सोमवार को शहर में लगे जाम ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी। 44 डिग्री तापमान और तेज धूप के बीच घंटों जाम में फंसे लोग बिलबिलाते नजर आए। खासकर लहरतारा क्षेत्र में हालात बेहद खराब रहे, जहां लहरतारा बौलिया से पुल तक करीब दो किलोमीटर लंबे जाम में लोग सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक फंसे रहे।

Trending Videos


स्थिति यह रही कि सामान्य दिनों में पांच मिनट में तय होने वाला सफर 20 मिनट या उससे अधिक समय में पूरा हो सका। दो घंटे तक वाहनों के पहिए लगभग थम गए। जाम में फंसे लोग पसीने से तरबतर हो गए और छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखे। कई लोग अपनी गाड़ियों से उतरकर सड़क किनारे खड़े हो गए, जबकि बाइक सवार किसी तरह किनारे से निकलने की कोशिश करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग हुए परेशान

Temperature Hits varanasi Two-Hour Traffic Jam Spanning Two Kilometers People Left Sweltering No Relief
भीषण गर्मी के बीच सड़क पर जाम में परेशान हुए लोग। - फोटो : संवाद

जाम का मुख्य कारण लहरतारा पुल के पास चल रहा निर्माण कार्य बताया जा रहा है। निर्माण के चलते सड़क का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। इसके अलावा लहरतारा स्थित निजी बस स्टैंड से बसों के अव्यवस्थित संचालन ने समस्या को और गंभीर बना दिया। बसों के बेतरतीब तरीके से सड़क पर निकलने के कारण यातायात पूरी तरह चरमरा गया।

करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात इतने खराब थे कि पैदल चलने वालों को भी निकलने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात प्रबंधन के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, जिससे समस्या बढ़ी।

रात में भी दिक्कत

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि इतनी व्यस्त सड़क पर जाम के दौरान मौके पर यातायात नियंत्रित करने के लिए महज दो होमगार्ड समेत चार पुलिसकर्मी ही मौजूद थे। पुलिस बल की कमी के कारण स्थिति बेकाबू हो गई और वाहन रेंगने को मजबूर हो गए।
 

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि लहरतारा आरओबी पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। टीआई समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया। उन्होंने कहा कि जाम के कारणों की जांच कर स्थायी समाधान निकाला जाएगा, ताकि भविष्य में लोगों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed