{"_id":"699e09b8543fc827b10e12e9","slug":"threat-to-bomb-the-court-for-the-third-time-fir-lodged-at-cantt-police-station-varanasi-news-c-20-1-vns1022-1302817-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: तीसरी बार वाराणसी में कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा; कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: तीसरी बार वाराणसी में कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा; कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में तीसरी बार कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मेल पर धमकी भरा मेसेज आने के बाद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। वहीं मामले में पुलिस ने कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
कचहरी परिसर में चेकिंग
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जनपद न्यायालय को मंगलवार को पखवारे में तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली। कैंट पुलिस ने कचहरी में जांच की। ई-मेल पर कोर्ट परिसर और जज चेंबर में ठीक दोपहर 1 बजे 15 बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई। धमकी भरे मेल के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। प्रशासनिक अधिकारी की तहरीर पर कैंट पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
आकाश क्षत्रिय नाम से भेजे गए ई-मेल में उल्लेख किया गया कि डीएमके की ओर से तमिलनाडु के स्कूल सिलेबस से पैगंबर मुहम्मद से संबंधित पाठ हटाने के विरोध में कदम उठाया जाएगा। ई-मेल को प्रभारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जनपद न्यायालय वाराणसी के प्रशासनिक कार्यालय में भेजा गया। जनपद न्यायाधीश, वाराणसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है।
इसे भी पढ़ें; UP: रैपिडो- ब्लिंकिट में काम करने के दौरान करते थे रेकी, रात में चुराते थे ट्रैक्टर-ट्रॉली; चार आरोपी गिरफ्तार
प्रभारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने शिरीष चंद्र दुबे ने संबंधित थाने को पत्र प्रेषित किया। अनुपालन आख्या और उसकी प्रति प्रशासनिक कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि न्यायाधीश के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके।
Trending Videos