चक्रवात अम्फान की आहट से कोलकाता से वाराणसी एयरपोर्ट पर लाये गये स्पाइसजेट के तीन विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्रवात अम्फान की आहट मिलने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़े स्पाइस जेट के तीन विमान को एहतियातन वाराणसी एयरपोर्ट लाया गया। वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार ये विमान 21 मई तक बाबतपुर एयरपोर्ट पर ही रहेंगे।
दरअसल, उड़ीसा में अम्फान चक्रवात के आने की सूचना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह चक्रवात कोलकाता तक को अपनी जद में ले सकता है। इसलिए कोलकाता एयरपोर्ट पर विशेष सावधानी बरती जा रही है। एयरपोर्ट पर पार्किंग में खड़े स्पाइस जेट के विमान को वाराणसी एयरपोर्ट भिजवाया गया।
क्या है अम्फान?
तूफानों के नाम दुनियाभर की बनी 5 समितियां फाइनल करती हैं। सबसे पहले विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने चक्रवातों के नाम रखने की शुरुआत की थी। आठ देशों की ओर से सुझाए गए नामों के पहले अक्षर के अनुसार उन्हें क्रम में रखकर वर्ष 2004 में एक लिस्ट बनाई गई थी। इस लिस्ट में अम्फान अंतिम नाम है। तूफान के इस नाम का प्रस्ताव थाईलैंड ने दिया था।