सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two arrested in exam fraud case including one carrying a ₹25,000 reward in Varanasi

UP: परीक्षा में सॉल्वर बैठाकर धांधली करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 12 Jun 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: परीक्षा में सॉल्वर बैठाकर धांधली करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश समेत दो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। 

Two arrested in exam fraud case including one carrying a ₹25,000 reward in Varanasi
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टीजीटी परीक्षा में मूल परीक्षार्थियों के स्थान पर सॉल्वर बैठाकर धांधली करने वाले गिरोह के 25 हजार इनामी दो आरोपियों को चेतगंज पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चौकाघाट लकड़ी मंडी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।



गिरफ्तार आरोपियों में दौलत कुमार निवासी वार्ड नं. 2 टेमाभेला, थाना ग्वालपारा, जिला मधेपुरा, बिहार और 25,000 का इनामी नितीश कुमार निवासी, वार्ड नं. 7 थर्बिटिया रतनपुरा, जिला सुपौल, बिहार है। चेतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि परीक्षा में फर्जीवाड़े और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी दौलत कुमार ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कराने के नाम पर सीधे परीक्षार्थियों से संपर्क करता था और उनसे मोटी रकम वसूलता था। इसके बाद, वह सॉल्वर का इंतजाम करता था। सॉल्वर को असली परीक्षार्थी की जगह बैठाने के लिए वह एडिटेड/फर्जी आधार कार्ड और एडमिट कार्ड तैयार करके देता था। दूसरे आरोपी नीतीश कुमार ने भी इस पूरे नेटवर्क में दौलत कुमार का साथ देने की बात कबूल की।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन: 22 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

क्या था मामला
बीती 4 जून को टीजीटी परीक्षा के दौरान मूल परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक सॉल्वर और उसके मददगार को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed