सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   anti-corruption team arrested Junior Engineer from Electricity Department for bribe of ₹22,000 in varanasi

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन: 22 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 12 Jun 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में बिजली विभाग का एक जेई 22 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। एंटी करप्शन की टीम ने जेई को गिरफ्तार किया, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। 

anti-corruption team arrested Junior Engineer from Electricity Department for bribe of ₹22,000 in varanasi
एंटी करप्शन टीम ने आरोपी जेई सुखदेव रस्तोगी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक अवर अभियंता (जेई) सुखदेव रस्तोगी को 22000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है। 


क्या है पूरा मामला
निरीक्षक उमाशंकर यादव ने बताया की टकटकपुर निवासी शिकायतकर्ता अमित कुमार श्रीवास्तव ने मंशानगर कालोनी में अपने नए मकान के निर्माण कार्य के लिए एक अस्थायी विद्युत कनेक्शन के लिए 6 जून को ऑनलाइन आवेदन किया था। इस आवेदन की पैरवी के लिए वे 10 जून को विद्युत उपकेंद्र पांडेयुपर के जेई सुखदेव रस्तोगी से मिले। जेई ने कनेक्शन देने के एवज में अमित से 22,000 रुपये रिश्वत की मांग की। जेई ने रिश्वत की रकम लेने के लिए आवेदक को 12 जून को उनके प्लॉट पर ही बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; विंध्याचल में युवक का तांडव: गाड़ियों पर बरसाए पत्थर, बाबा को पीटा, जमकर मचाई तबाही; पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन


ऐसे जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा गया
उधर, शिकायतकर्ता की लिखित शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन थाना वाराणसी मंडल की टीम ने शुक्रवार सुबह ही टकटकपुर स्थित मंशानगर कालोनी में घात लगाकर बैठ गई। करीब 11.44 बजे जैसे ही आरोपी जेई सुखदेव रस्तोगी वहां पहुंचा और शिकायतकर्ता से वैध कार्य के बदले 22,000 रुपये की रिश्वत ली, एंटी करप्शन की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

हाथ धुलवाते ही लाल और गुलाबी हुआ पानी
गिरफ्तारी के बाद जब मौके पर ही आरोपी जेई का हाथ धुलवाया गया, तो केमिकल रिएक्शन के कारण पानी का रंग गुलाबी हो गया। जिससे पता चल गया कि आरोपी ने रिश्वत के रुपयों को छुआ था। टीम ने उसके कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली है। इस मामले में आरोपी जेई के खिलाफ थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed