{"_id":"6af43d3b2ec09c830601c9ca","slug":"two-different-aqi-readings-in-varanasi-on-diwali-921-on-aqi-in-395-on-sameer-app-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों के धुएं ने बिगाड़ी काशी की आबोहवा: एक्यूआई डॉट इन पर 921, समीर एप पर 395; दो इलाके ऑरेंज जोन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों के धुएं ने बिगाड़ी काशी की आबोहवा: एक्यूआई डॉट इन पर 921, समीर एप पर 395; दो इलाके ऑरेंज जोन में
Wed, 11 Nov 2026 03:32 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:32 PM IST
सार
वाराणसी में दिवाली पर दो अलग- अलग एक्यूआई सामने आया। निजी संस्थान के मुताबिक आठ और नौ नवंबर की मध्यरात्रि को काशी का एक्यूआई अपने उच्चतम स्तर 921 पर पहुंच गया, जबकि सुबह 6 बजे यह अपने न्यूनतम स्तर 229 पर था।
विज्ञापन
लहरतारा-बौलिया मार्ग पर छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली की दूसरी रात काशी का एक्यूआई अपने उच्चतम स्तर 921 पर पहुंच गया था। मंगलवार को यह 243 रिकॉर्ड किया गया। यह दावा एक्यूआई डॉट इन की ओर से किया गया है। वहीं, सरकारी एप समीर में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया था। मंगलवार को यह 160 रहा।
विज्ञापन
निजी संस्थान के मुताबिक आठ और नौ नवंबर की मध्यरात्रि को काशी का एक्यूआई अपने उच्चतम स्तर 921 पर पहुंच गया, जबकि सुबह 6 बजे यह अपने न्यूनतम स्तर 229 पर था। वहीं, दीपावली के दूसरे दिन भी काशी की हवा पर प्रदूषण की मार पड़ी। शहर के दो इलाके अब भी ऑरेंज जोन में हैं।
विज्ञापन
एक्यूआई 202 के साथ भेलूपुर और मलदहिया को ऑरेंज जोन में है। वहीं, 127 एक्यूआई के साथ बीएचयू और 114 एक्यूआई के साथ अर्दली बाजार यलो जोन में हैं। समीर एप पर दीपावली की रात काशी का एक्यूआई 395 अंक पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
वहीं, सोमवार रात को 274 अंक और मंगलवार को पूरे शहर का औसत एक्यूआई 160 अंकों पर आ गया था। नवंबर के 10 दिनों में काशी की हवा छह दिनों तक यलो जोन, दो दिन ग्रीन जोन और बाकी दो दिनों तक ऑरेंज जोन में रही।
वायु गुणवत्ता सूचकांक में यलो जोन का अर्थ मध्यम और ऑरेंज जोन का अर्थ खराब हवा है। यलो जोन में एक्यूआई 101 से 200 के बीच, जबकि ऑरेंज जोन में एक्यूआई का स्तर 201 से 300 के बीच होता है। ऐसी स्थिति में बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से सांस या दिल की बीमारी, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित मरीजों को परेशानी हो सकती है। लंबे समय तक इस हवा के संपर्क में रहने पर स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और खांसी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।