{"_id":"699c1c410ced94ed1c0a7ec8","slug":"varanasi-news-3300-hp-rail-engine-sent-from-bareka-to-mozambique-capable-of-100-kmph-speed-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बरेका से मोजाम्बिक भेजा गया 3300 एचपी का रेल इंजन, 100 किलोमीटर प्रति गति की घंटा है क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बरेका से मोजाम्बिक भेजा गया 3300 एचपी का रेल इंजन, 100 किलोमीटर प्रति गति की घंटा है क्षमता
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेका से 3300 एचपी का रेल इंजन मोजाम्बिक भेजा गया। इसके साथ ही बरेका से 10वें इंजन को रवाना किया गया है। इस रेल इंजन का क्षमता 100 किलोमीटर प्रति गति की घंटा है।
बरेका से मोजाम्बिक भेजा गया 3300 एचपी का रेल इंजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बना स्वदेशी 3300 एचपी का रेल इंजन मोजाम्बिक में पटरियों पर दौड़ेगा। इसके लिए 10वें इंजन को मोजाम्बिक रवाना किया गया। इस इंजन की खासियत यह है कि यह डीजल-इलेक्ट्रिक इंजन है। बरेका को मोजाम्बिक के लिए 3300 हॉर्स पावर डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के कुल 10 इंजनों के निर्माण एवं निर्यात का आदेश मिला था।
Trending Videos
इन लोकोमोटिवों (रेल इंजन) की आपूर्ति एम/एस राइट्स के माध्यम से 10 इंजनों के निर्माण एवं निर्यात अनुबंध के तहत की गई है। बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 3300 हॉर्स पावर केप गेज (1067 मिमी) रेल इंजन 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से चलने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन इंजनों में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें चालक सुविधा के लिए रेफ्रिजरेटर, हॉट प्लेट एवं मोबाइल होल्डर, उच्च दक्षता एवं सुरक्षित संचालन प्रणाली आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक बरेका 11 देशों को 182 लोकोमोटिव निर्यात कर चुका है। इनमें तंजानिया, वियतनाम, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, सूडान, अंगोला, म्यांमार, सेनेगल, माली तथा मोजाम्बिक शामिल हैं।
मोजाम्बिक में कब-कब भेजा गया इंजन
- पहला और दूसरा इंजन: जून 2025
- तीसरा इंजन: सितंबर 2025
- चौथा इंजन: अक्टूबर 2025
- पांचवां इंजन: 12 दिसंबर 2025
- छठा इंजन: 15 दिसंबर 2025
- सातवां इंजन: 8 जनवरी 2026
- आठवां इंजन: 23 जनवरी 2026
- नौवां इंजन: 17 फरवरी 2026
- दसवां इंजन: 21 फरवरी 2026
