सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News 88,200 women invested 5,852 crore rupees in 365 days became an investment icon

Varanasi News: 88,200 महिलाओं ने 365 दिन में किया 5,852 करोड़ रुपये का निवेश; बनी इन्वेस्टमेंट आइकन

अभिषेक सेठ, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 08 Mar 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: जिले में कुल म्यूचुअल फंड निवेशकों की संख्या लगभग 3.15 लाख तक पहुंच गई है। एम्फी के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में महिलाओं के कुल निवेश में वाराणसी की महिलाएं तीसरे स्थान पर हैं। 

Varanasi News 88,200 women invested 5,852 crore rupees in 365 days became an investment icon
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

Womens Day: बनारस अब धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के साथ-साथ एक उभरता हुआ वित्तीय हब बनता जा रहा है। जिले में म्यूचुअल फंड में निवेश के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, वाराणसी में कुल 88,200 महिला निवेशकों में से लगभग 74% की आयु 35 वर्ष से कम है। 

Trending Videos


महिलाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सीधे निवेश कर रही हैं। इनमें अधिकांश ने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) पर भरोसा किया है। वाराणसी से अब तक म्यूचुअल फंड में लगभग 16,450 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ और कानपुर के बाद बनारस की महिलाओं ने एक साल में 5,852 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश म्यूचुअल फंड में किया है। आंकड़े बताते हैं कि भले ही म्यूचुअल फंड में पुरुष निवेशकों की संख्या अधिक हो, बीते एक साल में महिलाओं की संख्या में 25% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पुरुषों की संख्या केवल 15% बढ़ी है। विशेषज्ञों के अनुसार, बनारस के निवेशकों में एसआईपी का रुझान सबसे अधिक है। छोटे और मध्यम वर्ग के निवेशक मासिक बचत के माध्यम से इक्विटी फंड्स में पैसा लगा रहे हैं।

श्रेणीवार निवेश आंकड़े

श्रेणी निवेशकों की संख्या हिस्सेदारी (%) निवेश व्यवहार
पुरुष  2,26,800 72% एकमुश्त और सेक्टर फंड्स में अधिक रुचि
महिला 88,200 28% एसआईपी के प्रति अधिक वफादारी और अनुशासित निवेश 

पूर्वांचल में निवेश में बढ़ोतरी (202526)
पूर्वांचल के प्रमुख जिलों — वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, मऊ, आजमगढ़ आदि का सामूहिक निवेश 35,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। उत्तर प्रदेश के कुल म्यूचुअल फंड निवेश में पूर्वांचल का योगदान अब लगभग 12% से 15% के बीच पहुंच गया है, जो दो साल पहले केवल 8% के करीब था। इस क्षेत्र में छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों से हर महीने लगभग 250–300 करोड़ रुपये की नई एसआईपी शुरू हो रही है।

शहरवार कुल निवेश (करोड़ रुपये में) 

  • लखनऊ - 33,530
  • कानपुर - 36,091
  • वाराणसी - 16,450
  • आगरा - 15,158
  • मेरठ - 9,384

म्यूचुअल फंड में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का मुख्य कारण उनका जोखिम प्रबंधन और धैर्य है। वाराणसी की महिलाएं अब पुरुषों की तुलना में बेहतर रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट प्राप्त कर रही हैं, क्योंकि वे बाजार के उतारचढ़ाव में घबराने के बजाय अपनी एसआईपी को लगातार जारी रखती हैं। - प्रो. अनूप मिश्रा, एचओडी, अर्थशास्त्र विभाग, डीएवी पीजी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed