सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Video Youth Drinking Beer in Ganges Goes Viral Public Outrage Religious Sentiments Are Hurt

Varanasi News: गंगा में बीयर पीते युवक का वीडियो वायरल, धार्मिक भावनाएं आहत होने पर लोगों में नाराजगी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 22 May 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: गंगा में स्नान के दौरान एक युवक का बीयर पीते वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई। वीडियो में युवक हाथ में बीयर की केन लिए नजर आया। टोके जाने पर वह माफी मांगने लगा। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Varanasi News Video Youth Drinking Beer in Ganges Goes Viral Public Outrage Religious Sentiments Are Hurt
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

धर्म नगरी काशी में गंगा की पवित्रता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक गंगा स्नान के दौरान हाथ में केन लेकर बीयर पीता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। 

Trending Videos




लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक से उसका नाम और पता पूछते सुनाई दे रहे हैं। इस दौरान युवक खुद को संतोष कुमार निवासी रोहतास, बिहार बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दावा किया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे युवक अपने कुछ साथियों के साथ गंगा पार रेत पर स्नान करने पहुंचा था। इसी दौरान वह गंगा के पानी के बीच खड़े होकर हाथ में बीयर की केन लेकर पीता दिखाई दे रहा है। वीडियो में मौजूद लोग युवक से गंगा को अपवित्र करने की बात कहते हुए नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन

लोगों ने जताई नाराजगी

इस पर युवक माफी मांगता भी नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ समय से गंगा किनारे लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। 

कभी गंगा किनारे पार्टी और शराबखोरी के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी नावों पर खुलेआम शराब और हुड़दंगबाजी की तस्वीरें सामने आती हैं। रोजा इफ्तार के नाम पर बिरयानी पार्टी भी अब गंगा नदी में बजड़े पर हो रही है। लोगों का आरोप है कि गंगा की मर्यादा और धार्मिक महत्व की लगातार अनदेखी की जा रही है। कुछ लोगों ने हाल के उन विवादित मामलों का भी जिक्र किया, जिनमें गंगा किनारे अनुचित गतिविधियों के आरोप लगे थे। 

लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि गंगा की पवित्रता और धार्मिक वातावरण बना रहे। वीडियो वायरल होने के ललिता घाट और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना है। हालांकि इस मामले में शुक्रवार दोपहर तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed