सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi road accident Five people died and six injured after Pickup and car collide

वाराणसी में सड़क हादसे: महिला सहित पांच लोगों की मौत, छह घायल; कहीं पिकअप बनी वजह, किसी को कार ने मारी टक्कर

रवि प्रकाश सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 27 Apr 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: जिले में कई सड़क हादसे हुए, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। हादसे की वजह कहीं पिकअप बनी तो किसी को कार ने टक्कर मार दी।  

Varanasi road accident Five people died and six injured after Pickup and car collide
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी शहर में रविवार का दिन सड़क हादसों से भरा रहा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में जैतपुरा थाना क्षेत्र से तीन, जबकि शिवपुर और मिर्जामुराद से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। कुछ मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ की तलाश जारी है।

Trending Videos


जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया-सारनाथ मार्ग स्थित मछलीमंडी के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में महिला दुलारी देवी (60) और निहाल अहमद (24) की मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक महावीर यादव समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक गुड्डू साहू (निवासी छपरा, बिहार) तेज रफ्तार में पुल से नीचे उतर रहा था, जबकि ऑटो पुराने पुल से आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: काशी में झुलसा रही गर्मी, आधी रात से चल रहीं गर्म हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग दूर जा गिरे। निहाल अहमद (निवासी दनियालपुर, सारनाथ) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंचकोशी चौराहे पर ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करने वाली श्याम दुलारी देवी (60) को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को मौके से गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायलों का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

भागते कार चालक को लोगों ने पकड़ा

जैतपुरा क्षेत्र के अलईपुरा मार्ग पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार अनिल कुमार (26), निवासी गयापुर (चकिया, चंदौली), की मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे गिरने के बाद अनिल कार के पहिए की चपेट में आ गया। हादसे के बाद भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिवपुर में ट्रक चालक की मौत
शिवपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर रिंग रोड पर रविवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आए दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। खड़े ट्रक के चालक राजीव लोचन चौरसिया (38), निवासी मऊगंज (रीवा), गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी उर्मिला चौरसिया और दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मिर्जामुराद में झपकी बनी मौत की वजह

मिर्जामुराद क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर बाइक सवार वशिष्ठ नारायण तिवारी (55) की झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया और हेलमेट दूर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल तिवारी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 

फूलपुर और सेवापुरी में छह घायल
फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव नहर पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक दंपति और उनका बच्चा घायल हो गए। तीनों शादी समारोह से लौट रहे थे। वहीं सेवापुरी क्षेत्र के जंसा थाना अंतर्गत गंजारी स्टेडियम के पास रिंग रोड फेज-2 पर ट्रेलर और कार की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed