सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wrote on Instagram, today is my last night, police saved my life in 17 minutes on Meta's alert

'आज आखिरी रात है मेरी': लड़की से प्यार करने वाले ने लिखा मेसेज, मेटा के अलर्ट पर पहुंची पुलिस; बचाई जान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों की मदद से युवक का प्राथमिक उपचार कराया और उसे समझाते हुए काउंसलिंग की। अधिकारियों ने उसे समझायास और कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी।

Wrote on Instagram, today is my last night, police saved my life in 17 minutes on Meta's alert
वाराणसी पुलिस ने बचाई युवक की जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: सोशल मीडिया पर आत्महत्या से जुड़ी एक पोस्ट के बाद सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय मामला सामने आया है। वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की जान पुलिस ने महज 17 मिनट के भीतर पहुंचकर बचा ली।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था- “आज मेरी आखिरी रात है, कोई कॉल मत करना, क्योंकि मैं जहर खा चुका हूं।” यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से अलर्ट जारी किया गया। रात करीब 1:45 बजे डीजीपी मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के जरिए इसकी सूचना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्ट पर पहुंची पुलिस

अलर्ट मिलते ही वाराणसी सोशल मीडिया सेल सक्रिय हो गई। उपलब्ध मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की लोकेशन ट्रेस की गई और तुरंत चोलापुर थाने को सूचित किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर एक टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए महज 17 मिनट के भीतर युवक के घर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। मौके पर देखा गया कि युवक एक गिलास में घोल तैयार कर उसे पीने ही वाला था। पास में कीटनाशक का खाली पैकेट भी पड़ा मिला, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह मजदूरी करता है और एक युवती से प्रेम करता है। हालांकि, युवती द्वारा बात न किए जाने से वह मानसिक रूप से परेशान और अवसादग्रस्त हो गया था। इसी कारण उसने यह खतरनाक कदम उठाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed