सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   younger brother-in-law murdered his sister-in-law killing her with an axe attack in Varanasi

देवर ने की भाभी की हत्या: कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर ले ली जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 11 Apr 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में देवर ने अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

younger brother-in-law murdered his sister-in-law killing her with an axe attack in Varanasi
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में शनिवार को देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद गांव ने सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने हत्यारोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव निवासी सुजीत पटेल की पत्नी पूनम पटेल (32 वर्ष) का उसके देवर अजीत पटेल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ा तो आरोपी अजीत ने घर में रखे कुल्हाड़ी को उठाया और पूनम के ऊपर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले में पूनम लहूलुहान होकर घर के दरवाजे पर ही गिर पड़ी। इसके बाद भी हमलावर देवर नहीं रुका और कुल्हाड़ी से वार कर अपने भाभी के दाहिने पैर के निचले हिस्से को काट कर अलग कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।  


 

younger brother-in-law murdered his sister-in-law killing her with an axe attack in Varanasi
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया। गांव मे दबी जुबान से लोग चर्चा करते रहे कि आरोपी देवर अपने भाभी के बहन से शादी करने के लिए कह रहा था, लेकिन भाभी बाधा बनी थी। इससे देवर काफी नाराज चल रहा था।

मृत महिला का एक पुत्र हर्ष (06 वर्ष) है। पति रेलवे ग्रुप डी का कर्मचारी है। घटना की जानकारी होते ही पति सुजीत पटेल मौके पहुंचे। रोते- बिलखते अचेत हो कर गिर गए। थोड़ी ही देर में अमनी गांव स्थित मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed