सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand to make the city roads pothole free

Almora News: नगर क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demand to make the city roads pothole free
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की सोमवार को नंदादेवी मंदिर परिसर में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि नगर क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। बंदर घरों में घुसकर सामान उठा ले जा रहे हैं। बंदर लोगों को काट रहे हैं। आवाजाही के दौरान लोगों को खतरा बना रहता है। गर्मी के मौसम के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में लीकेज पेयजल लाइनों की मरम्मत की जाए। उन्होंने नगर के धारानौला से राजपुरा, ऑफिसर काॅलोनी, पुलिस लाइन होते हुए शिखर तिराहा तक सिटी बस या टेंपो संचालित करने की मांग की। उन्होंने पिथौरागढ़ में पर्यावरण कंपनी को गुजरात में शिफ्ट करने के विरोध में पिथौरागढ़ में चल रहे पूर्व सैनिकों के आंदोलन का समर्थन जताया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष विनोद गिरी, अध्यक्ष केशव दत्त पांडेय, पीजी गोस्वामी, विनोद गिरी, नरेंद्र वर्मा, रघुवीर सिंह सांगा, सुरेंद्र लाल टम्टा, सुरेश सिंह असवाल, आनंद सिंग गैड़ा, हरीश बिष्ट, महेंद्र सिंह मनराल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed