सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Last chance for students to pass the exam

Almora News: छात्र-छात्राओं के पास परीक्षा उत्तीर्ण करने का अंतिम मौका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Last chance for students to pass the exam
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में 200 छात्र-छात्राओं के पास वार्षिक शिक्षा प्रणाली की बैक और एक्स परीक्षा देने का अंतिम अवसर है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यदि इस बार भी कोई विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं होता है तो उनका परीक्षाफल अपूर्ण माना जाएगा। इससे छात्र- छात्राओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Trending Videos

एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन परिसर और महाविद्यालयों में वार्षिक शिक्षा प्रणाली के तहत 200 विद्यार्थियों ने अब तक अपनी बैक और एक्स परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। विवि प्रबंधन ने ऐसे छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने का एक और अंतिम मौका दिया है। विवि प्रबंधन के मुताबिक छात्र हितों में एक बार फिर बीए पहले, बीए, बीएससी, बीकॉम के दूसरे और तीसरे वर्ष की बैक और एक्स परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद भी अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुआ तो फिर वह परीक्षा नहीं दे सकेगा। इससे उनकी अंकतालिका अपूर्ण मानी जाएगी और उनके डिग्री पाने का सपना अधूरा रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
12 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं
विश्वविद्यालय में 12 मार्च से बैक और एक्स परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसके लिए विवि की वेबसाइट पर परीक्षाओं की समय सारणी भी जारी कर दी गई है। परीक्षा सुबह और दोपहर की पालियों में संचालित होगी।
--------------
कोट
छात्र-छात्राओं को अपनी बैक और एक्स परीक्षा उत्तीर्ण करने का एक और अवसर दिया गया है। विद्यार्थियों से अपील है कि निर्धारित समय पर अपनी परीक्षाओं में शामिल हों। इसके बाद दोबारा परीक्षाएं करवाना संभव नहीं होगा। -प्रो. पंकज कुमार शाह, परीक्षा नियंत्रक, एसएसजे विवि अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed