{"_id":"69af091dc51a06f18e00a92c","slug":"environment-friends-staged-a-sit-in-protest-warned-of-work-boycott-from-march-12-almora-news-c-232-1-shld1002-140682-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पर्यावरण मित्रों ने दिया धरना, 12 मार्च से कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पर्यावरण मित्रों ने दिया धरना, 12 मार्च से कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बाजार में फैली गंदगी का वीडियो एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया में वायरल करने के विरोध में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पर्यावरण मित्रों ने सोमवार को नगर निगम परिसर में धरना दिया और नारे लगाए। उन्होंने सोशल मीडिया में कर्मचारियों की छवि धूमिल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न होने पर 12 मार्च से सफाई कार्य का बहिष्कार करनेे का एलान किया।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 27 फरवरी को नगर आयुक्त के निर्देशन में बाजार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिससे आक्रोशित होकर जौहरी बाजार निवासी एक व्यक्ति ने सफाई व्यवस्था को मोहरा बनाकर निगम परिसर के सफाई कर्मचारियों की छवि धूमिल करने के इरादे से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी। इससे संघ व कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार खुद व अपने किरायेदारों और आस-पास के निवासियों से जानबूझ कर रात्रि के समय में कूड़ा बांसगली में सार्वजनिक रास्ते में डाला जाता रहा है। उक्त कूड़े की सफाई किए जाने से पूर्व ही संबंधित व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दी जाती है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने पूर्व में भी निगम के वाहन चालक के साथ धारानौला में अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट व वाहन में तोड़-फोड़ की। कर्मचारियों ने नगर आयुक्त और मेयर को ज्ञापन देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि यह व्यक्ति कभी भी पर्यावरण मित्रों के साथ किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है। कर्मचारियों ने कहा कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी 12 मार्च से सफाई कार्य बंद कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरने में संघ के शाखा अध्यक्ष दीपक चंदेल, शाखा महासचिव राजेश टांक आदि मौजूद रहे।
Trending Videos