{"_id":"69af08e4d8d941eeec0b8476","slug":"environment-friends-staged-a-sit-in-protest-warned-of-work-boycott-from-march-12-almora-news-c-232-1-alm1002-140697-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एक करोड़ 40 लाख रुपये से 26 हजार टन कूड़े का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एक करोड़ 40 लाख रुपये से 26 हजार टन कूड़े का होगा निस्तारण
विज्ञापन
विज्ञापन
- कूड़े का निस्तारण कर इसे रीसाइक्लिंग सेंटर भेजा जाएगा
- एमआरफ सेंटर में डंप कूड़ा निमग की आय का बनेगा स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। एनटीडी स्थित बलढ़ौडी एमआरएफ सेंटर में डंप 26 हजार टन कूड़े के जल्द निस्तारण की उम्मीद जगी है। निगम ने लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए शासन को एक करोड़ 40 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा था। राहत भरी खबर है कि शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। कूड़े का निस्तारण कर इसे रीसाइक्लिंग सेंटर भेजा जाएगा। इस पहल से एक ओर लोगों को यहां जमा कूड़े के अंबार से मुक्ति मिलेगी। वहीं यह कूड़ा निगम की आय का भी स्रोत बनेगा।
अल्मोड़ा में वर्तमान में 40 वार्डों से रोजाना 12 टन कूड़ा बलढ़ौडी एमआरएफ सेंटर पहुंचाता है। इससे यहां हजार टन कूड़े का अंबार लग चुका है। नगर निगम ने यहां डंप 26 हजार टन कूड़े का आधुनिक मशीनों की मद्द से निस्तारण करने योजना बनाई है। योजना को शासन से एक करोड़ 40 लाख रुपये की स्वीकृति भी मिल चुकी है। कूड़े को फिल्टर कर इसे रीसाइक्लिंग सेंटर भेजा जाएगा। लंबे समय से यहां गीला, सूखा कचरा एक ही जगह जमा होने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इस पहल से सेंटर में जमा कूड़े का निस्तारण होगा वहीं लोगों को कूड़े से उठती दुर्गंध से भी मुक्ति मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
500 टन कूड़ा बेच कमाए 18 लाख
निगम के मुताबिक बीते दो वर्षों में एमआरएफ सेंटर में डंप 500 टन कूड़ा बेचकर 18 लाख रुपये की आमदनी की गई है। इस योजना के अस्तित्व में आने से निगम को अतिरिक्त आय होगी। डंप कूड़े का निस्तारण होने के बाद हर दिन के कूड़े को फिल्टर कर इसे भी रीसाइक्लिंग सेंटर भेजा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
25 हजार की बेची खाद
एमआरएफ सेंटर में संसाधनों के अभाव में निगम ने डंप कूड़े से कम्पोस्ट खाद तैयार कर दो सालों में 25,000 की आमदनी की। निगम के मुताबिक योजना के पूरा होने पर यहां पहले से अधिक मात्रा में खाद तैयार की जा सकेगी। इसका सीधा लाभ निगम को पहुंचेगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
कोट
- बलढ़ौडी एमआरएफ सेंटर में डंप लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राथमिकता से कूड़ा निस्तारण का कार्य शुरू किया जाएगा। -लक्ष्मण सिंह भंडारी, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा
Trending Videos