{"_id":"69b1a919665d71ca2508ddc0","slug":"an-85-meter-long-suspension-bridge-will-be-built-in-belkhet-champawat-news-c-229-1-shld1026-136627-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बेलखेत में बनेगा 85 मीटर लंबा झूला पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बेलखेत में बनेगा 85 मीटर लंबा झूला पुल
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत जिले के बेलखेत में क्वैराला नदी पर 85 मीटर स्पान के झूलापुल के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। झूलापुल निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 1.92 करोड़ आवंटित हो गए हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि शासन के इस निर्णय से बेलखेत क्षेत्र की बड़ी आबादी को बारहमासी कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा को प्राथमिकता देते हुए शासन ने बेलखेत में क्वैराला नदी पर 85 मीटर स्पान के पैदल झूला पुल के निर्माण के लिए 4.81 करोड़ से अधिक प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
प्रथम किस्त आवंटित हो गई है। बताया कि राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (एसडीआरएफ) मद के तहत इस योजना को मंजूरी दी गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य कार्यकारिणी समिति के अनुमोदन के बाद शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल लागत की 40 प्रतिशत धनराशि प्रथम किस्त के रूप में अवमुक्त की है। शासन ने लोक निर्माण विभाग को इस पुल के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित किया है। बता दें कि झूलापुल जुलाई 2024 की आपदा में बह गया था।
मंच से बकोड़ा सड़क का प्रस्ताव भेजा
चंपावत। पीएमजीएसवाई मंच से बकोड़ा मोटर मार्ग का निर्माण के लिए कार्यवाही गतिमान है। विभाग ने प्रस्ताव भेज दिया है। ईई अधिशासी अभियंता नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि मंच से बकोड़ा तक 23 किमी लंबी सड़क स्वीकृति है। सड़क की लागत 1803 लाख रुपये रहे। सड़क निर्माण के बादमोस्टा, बकौड़ा, ग्वानी और अकेड़ी आदि गांव की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि डीपीआर (आगणन) समेत समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर उत्तराखंड प्रमीण सड़क विकास अभिकरण देहरादून को प्रेषित कर दिया है। इस मार्ग की प्री टीएसी जल्द एनआरआईडीए में संपन्न होनी है। मार्ग का वनभूमि प्रकरण परिवेश पोर्टल -2 में अपलोड कर उच्चधिकारियों को प्रेषित कर दिया है।
Trending Videos