सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The devotees who got off the train chanted slogans in praise of Mother Purnagiri.

Champawat News: ट्रेन से उतरे भक्तों ने मां पूर्णागिरि के लगाए जयकारे

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 11 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The devotees who got off the train chanted slogans in praise of Mother Purnagiri.
विज्ञापन
पूर्णागिरि (टनकपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले के 11वें दिन भी आस्था का सैलाब उमड़ा। ट्रेन से उतरते ही भक्तों मां के जयकारे लगाए। बुधवार सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे थे और करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर पर शीश नवा कर मन्नत मांगी।
Trending Videos

बुधवार को मेले में रेलगाड़ी, निजी बस, रोडवेज बस और निजी वाहनों से डोले के साथ पैदल जत्थे आगे बढ़ते रहे। इससे टनकपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड से लेकर धाम क्षेत्र भक्ति में डूबा रहा। मुख्य मंदिर में सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लगती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि मुख्य मंदिर 24 घंटे मां के दर्शन पूजन के लिए खुला रहा। इस दौरान स्वयंसेवक भक्तों का सहयोग करते रहे। मंदिर और मेला क्षेत्र में पेयजल, बिजली समेत अन्य व्यवस्थाएं सुचारू हैं। काली मंदिर पुलिस थाना इंचार्ज दिलवर भंडारी के नेतृत्व में टीम मुख्य मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था में जुटी रही।
ज्येष्ठ ब्लाॅक प्रमुख भुवन चंद्र पांडेय ने भी धाम क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस बीच ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच एसओ हरीश पुरी के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया और वाहन चालकों को जरूरी निर्देश दिए।
टनकपुर रेलवे स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए जिससे माहौल भक्तिमय बन गया। स्टेशन परिसर में पेड़ों के नीचे भी श्रद्धालुओं आराम कर ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए।

अस्थायी दुकानदारों ने क्रमिक अनशन किया स्थगित
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेला अवधि में बैराज के पास अस्थायी दुकान लगाने की अनुमति देने की मांग के लिए आंदोलनरत दुकानदारों ने 13 मार्च तक क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया है। बुधवार सुबह अस्थायी दुकानदारों ने सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक के साथ बैठक। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से बताया गया है कि 13 मार्च को एनएचपीसी के जीएम के नगर आने पर समाधान निकालकर दुकानें लगवाने का प्रयास किया जाएगा। इस पर प्रस्तावित क्रमिक अनशन को स्थगित किया गया। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर सीमा, बाबू राम, सपना, पूजा कश्यप, सुशीला, गीता, शकुंतला, सनिया, शीतल, लीलावती, निकिता, वेद प्रकाश, हरिओम गुप्ता, ममता, राजकुमारी आदि ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद

समिति के 10 वाहन बढ़ाने की मांग उठाई



टनकपुर (चंपावत)। बाबा भैरव मंदिर ब्रह्मदेव टैक्सी संचालन समिति ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर समिति को ठूलीगाड़ और भैरव मंदिर के बीच 10 और वाहन बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन में यूनियन के अध्यक्ष आनंद सिंह महर, गणेश सिंह महर, कुंदन सिंह आदि ने कहा है कि उनकी यूनियन के वाहन वर्ष भर उक्त मार्ग पर चलते हैं। उन्होंने यूनियन के वाहन उक्त रूट में बढ़ाने पर जोर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed