{"_id":"69b1aa8591eebbd42a009a4c","slug":"the-condition-of-a-female-devotee-from-hardoi-deteriorated-near-tunyas-and-she-died-tanakpur-news-c-8-1-hld1027-732888-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टुन्यास के पास हरदोई की महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ी, दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टुन्यास के पास हरदोई की महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ी, दम तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
पूर्णागिरि। मां पूर्णागिरि मंदिर में दर्शन के लिए आईं रामा देवी (58) पत्नी सुरेश सिंह निवासी बिसौली डामर, तहसील शाहबाद, जिला हरदोई (यूपी) की टुन्यास के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों की सूचना पर उन्हें तत्काल एसडीआरएफ की टीम ने भैरव मंदिर के पास स्वास्थ्य कैंप में पहुंचाया जहां डॉ. हिमांशु सरन ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
रामा देवी अपने पुत्र और परिजनों के साथ सुबह 10:30 बजे दर्शन के लिए निकलीं। पुलिस के अनुसार टुन्यास के पास उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उनकी मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम महिला के शव को एंबुलेंस से बूम तक लेकर आई जहां परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ ले गए। इस दौरान भैरव मंदिर एसओ देवनाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन