{"_id":"69b1a93ac9253ce75b059cf1","slug":"orthopedic-specialist-posted-in-sub-district-hospital-lohaghat-champawat-news-c-229-1-shld1026-136593-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उप जिला अस्पताल लोहाघाट में हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उप जिला अस्पताल लोहाघाट में हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव चौहान की तैनाती होने से हड्डी मरीजों काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जिला अस्पताल से सप्ताह में दो दिन हड्डी रोग विशेषज्ञ लोहाघाट में सेवाएं दे रहे हैं।
चिकित्साधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि उप जिला अस्पताल में वर्ष 2018 के बाद नियमित रूप से किसी भी हड्डी रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं नहीं दी हैं। हालांकि वर्ष 2025 की शुरुआत में एक हड्डी रोग विशेषज्ञ सेवाएं देने आए लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह भी लोहाघाट से चले गए।
डाॅ. विराज ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ने अस्पताल में ज्वाइनिंग कर ली है और अभी छुट्टी पर गए हैं। अस्पताल में ओटी भी तैयार कर ली गई हैं। फिलहाल जिला अस्पताल चंपावत के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक सप्ताह में बृहस्पतिवार और शनिवार को मरीजों का इलाज करते हैं।
पालिकाध्यक्ष ने सीएम के सामने रखी थी समस्या
पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी, डीएम मनीष कुमार और सीएमओ डॉ. देवेश चौहान से नियमित रूप से हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की थी। कहा कि नियमित रूप से विशेषज्ञ की तैनाती के बाद लोगों को सुविधा मिल सकेगी।
14 तक अवकाश पर रहेंगे फिजिशियन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. डीएस धर्मशक्तू 14 मार्च तक अवकाश पर रहेंगे। पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि वह 16 मार्च से नियमित मरीजों की जांच करेंगे। वहीं फिजिशियन डॉ. एमसी रजवार भी बृहस्पतिवार यानि आज एक दिन के अवकाश पर रहेंगे। संवाद
Trending Videos