{"_id":"69b1aa0845713cefd101ee70","slug":"rishikesh-bareilly-services-halted-due-to-lack-of-buses-champawat-news-c-229-1-shld1026-136618-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बसों की कमी के चलते ऋषिकेश, बरेली सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बसों की कमी के चलते ऋषिकेश, बरेली सेवा ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो में बसों की कमी के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी के चलते ऋषिकेश और बरेली के लिए बस का संचालन 11 दिनों से बंद है। इस रूट पर बस सेवा बंद होने के चलते लोगों के लिए सफर आसान नहीं हो रहा है।
रोडवेज डिपो में वर्तमान में कुल 35 बसें हैं, इनमें से लोहाघाट से 29 बसों का संचालन मैदानी क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है। जबकि छह पर्वतीय क्षेत्रों का मानक पूरा कर चुकी बसों का संचालन टनकपुर से मैदानी क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है।
बसों की कमी के चलते बरेली और ऋषिकेश की बस सेवाएं एक मार्च से प्रभावित हो गई हैं, इससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। लोहाघाट डिपो में 16 नई बसों में से 14 बसों का संचालन दिल्ली रूट और दो बसें देहरादून रूट पर चल रही हैं।
-
सरकार को लोहाघाट डिपो के लिए 20 नई बसें उपलब्ध करानी चाहिए। पूर्व से ही डिपो बसों की कमी से जूझ रहा है। कई बार नियमित रूटों पर बसों का संचालन नहीं होता है। - प्रकाश सिंह, लोहाघाट
-
बस सेवा बंद होने से बरेली और ऋषिकेश तक अब यात्रियों के लिए जाना आसान नहीं हो रहा है। जबकि कई लोगों की ट्रेन बरेली से होती है। अब ऐसे में उन्हें टैक्सी से जाना पड़ रहा है। - राम सिंह, लोहाघाट
-
बसों की कमी के चलते ऋषिकेश और बरेली की बस सेवाएं एक मार्च से प्रभावित हैं। डिपो में वर्तमान में 35 बसें हैं, इनमें पर्वतीय क्षेत्र में चलने का मानक पूरा कर चुकी छह बसों का संचालन टनकपुर से किया जा रहा है। डिपो को कुछ और बसें मिलने की उम्मीद है। - धीरज वर्मा, एजीएम परिवहन निगम, लोहाघाट।
Trending Videos