सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chemist in charge declared absconding in medicine sample failure case

Haridwar News: दवाई सैंपल फेल मामला, केमिस्ट इंचार्ज भगोड़ा घोषित

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Chemist in charge declared absconding in medicine sample failure case
विज्ञापन
सिडकुल। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा कंपनी में मानक के अनुरूप दवा न मिलने और कोर्ट की अवहेलना करने के मामले में कार्रवाई हुई है। न्यायालय ने मेडी मार्क ड्रग्स फार्मा के तत्कालीन प्रोडक्शन केमिस्ट इंचार्ज सुरेंद्र सिंह निवासी बिजनौर को भगोड़ा घोषित कर दिया है। यह मामला साल 2015 का है।
Trending Videos

जांच के दौरान दवाई का सैंपल फेल पाया गया था, जो स्वास्थ्य मानकों पर खरा नहीं उतरा। इस लापरवाही के बाद विभाग ने कोर्ट में वाद दायर किया था। मामले की सुनवाई के दौरान प्रोडक्शन इंचार्ज होने के नाते सुरेंद्र सिंह को बार-बार अदालत में पेश होने के आदेश दिए गए थे। लेकिन लंबे समय से सुरेंद्र सिंह कोर्ट की कार्यवाही से बच रहा था और पेशी पर उपस्थित नहीं हो रहा था। बार-बार समन जारी होने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि ड्रग कंट्रोल विभाग के उच्चादेशों के अनुपालन में टीम ने सिडकुल स्थित कंपनी परिसर में जाकर सुरेंद्र सिंह के बारे में जानकारी जुटाई। कंपनी प्रबंधन से हुई पूछताछ में पता चला कि सुरेंद्र काफी समय पहले ही अपने पद से इस्तीफा देकर कहीं जा चुका है। वर्तमान में कंपनी से उसका कोई संपर्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed