{"_id":"6a0daf6766726c957009d599","slug":"one-lakh-rupees-withdrawn-from-account-without-call-or-otp-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149046-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बिना कॉल और ओटीपी के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बिना कॉल और ओटीपी के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 20 May 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी्र
हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के एक कारोबारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने बिना किसी कॉल, लिंक या ओटीपी के एक लाख रुपये उढ़ा लिए। खाते से दो अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन होने का पता चलने पर कारोबारी को ठगी का पता लगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनखल क्षेत्र के दयाल एन्क्लेव, जमालपुर कला निवासी महक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाकुंभरी हाइड्रोलिक इक्विपमेंट सॉल्यूशन कंपनी चलाते हैं। कंपनी के नाम से ही पंजाब नेशनल बैंक की गुरुकुल कांगड़ी शाखा में चालू खाता है। आरोप है कि 14 मार्च को अज्ञात साइबर ठगों ने उनके खाते से धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये निकाल लिए। बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर 20 हजार और 80 हजार रुपये की दो यूपीआई ट्रांजेक्शन सामने आईं। दोनों भुगतान एमएस एएनआईएनडी नाम से किए गए। कारोबारी का कहना है कि उनके मोबाइल पर न तो कोई कॉल आई और न ही किसी ने ओटीपी मांगा। उन्होंने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक भी नहीं किया और न ही गूगल पे समेत किसी डिजिटल माध्यम से भुगतान किया। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत पीएनबी कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराकर बैंक खाता ब्लॉक कराया। बैंक की ओर से उन्हें शिकायत से जुड़े रिक्वेस्ट नंबर भी जारी किए गए। पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रांजेक्शन से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
Trending Videos