सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Atharva-Anmol first in junior category, Archita-Aarushi first in senior category

Kotdwar News: जूनियर वर्ग में अथर्व-अनमोल, सीनियर वर्ग में अर्चिता-आरुषी प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 26 Feb 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
Atharva-Anmol first in junior category, Archita-Aarushi first in senior category
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

भारत को जाने प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। भारत विकास परिषद की ओर से रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में आयोजित समारोह में भारत को जानो प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अथर्व सेमवाल-अनमोल रावत और सीनियर वर्ग में अर्चिता काला-आरुषी ग्वाड़ी प्रथम रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य मनोज कुमार कुकरेती ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में समाज में सहयोग व सहायता करने की भावना जागृत करनी होगी। परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने परिषद के कार्यों के बारे बताया। भारत को जानो प्रतियोगिता के संयोजक गोपाल चंद्र बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे चरण में नगर क्षेत्र के 21 स्कूलों के लगभग 66 छात्र-छात्राओं ने और प्रथम चरण विद्यालय स्तर में लगभग 1653 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अथर्व सेमवाल, अनमोल रावत ने प्रथम, ऋषि, आरुषी, मंयक चौहान ने द्वितीय, मोहम्मद जैद सिद्दीकी, तनुश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आराध्य, परी नेगी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। सीनियर वर्ग में अर्चिता काला, आरुषी ग्वाड़ी ने प्रथम, अमन सिंह, इशिता ने द्वितीय, वैष्णवी रावत, कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्षा व मनीषा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। विद्यालय स्तर पर प्रथम व द्वितीय आने वाले 66 छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रदीप नौटियाल, उपसचिव दीपक कपटियाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, तोताराम पांथरी, सेवकराम मानूजा, विष्णु कुमार अग्रवाल, श्रीकृष्ण सिंघानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed