{"_id":"69d3bc6e2d276a87a9066919","slug":"call-issued-to-fulfill-social-obligations-towards-senior-citizens-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122827-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सामाजिक दायित्व निभाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सामाजिक दायित्व निभाने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
कोटद्वार। सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण समिति कोटद्वार शाखा की बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति अपने सामाजिक दायित्व निभाने की अपील की गई। सदस्यों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है।
वन विभाग के अरण्य सभागार में रामकृष्ण बुड़ाकोटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछली बैठक की समीक्षा की गई। अध्यक्ष आरपी पंत ने कहा कि अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। प्राकृतिक संपदा को अग्निकांडों से बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को गंभीर और जागरूक होना होगा। उन्होंने वन विभाग द्वारा सहयोग मांगे जाने पर इसके लिए तैयार रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने इन दिनों कुकिंग गैस सिलिंडर के मुद्दे पर भी चर्चा की। किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ सिलिंडर की समस्या उत्पन्न होने पर उसकी मदद के लिए तैयार रहने का निर्णय लिया गया।
समिति के अध्यक्ष आरपी पंत के संचालन में हुई बैठक में दुगड्डा रेंज से सेवानिवृत्त हुए अमर सिंह को समिति की सदस्यता दी गई। वहीं, समिति सदस्यों ने अमर सिंह के सेवानिवृत्त होने और समिति में शामिल होने पर स्वागत किया। इस मौके पर माह के द्वितीय शनिवार को समिति की बैठक आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में रामकृष्ण बुड़ाकोटी, अनिल कुकरेती, नवीन चंद्र जोशी, सुरेश मधवाल, गणेश डोभाल, केशीराम निराला, आरए खान, आरपी जोशी, कुंदन सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos