{"_id":"69b40bdaa957ec22680e0a36","slug":"gas-agencies-can-book-online-and-cylinders-will-be-delivered-after-three-days-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-122311-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गैस एजेंसियां ऑफलाइन करें बुकिंग, तीन दिन बाद मिलेगा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गैस एजेंसियां ऑफलाइन करें बुकिंग, तीन दिन बाद मिलेगा सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
ऑनलाइन बुकिंग न होने से उपभोक्ता परेशान, एसडीएम ने बनवाई व्यवस्था
कालाबाजारी व जमाखोर पर सख्ती, मुकदमा होगा दर्ज, जाएंगे जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। घरेलू गैस की आनॅलाइन बुकिंग न होने से कोटद्वार भाबर के उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ता गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों के कार्यालय पहुंच रहे हैं और उन्हें गोदाम के बाहर लाइन लगानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें न तो बुकिंग से सिलिंडर मिल रहे हैं न ही ऑनलाइन ही गैस बुक हो रही है। सूचना मिलने पर एसडीएम कोटद्वार संदीप कुमार ने कई एजेंसियों का निरीक्षण कर ऑफलाइन बुकिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि बुकिंग के तीन दिन बाद एजेंसी से उन्हें सिलिंडर मिल जाएंगे। घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है।
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में स्थित सात गैस एजेंसियों में करीब 70 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। शुक्रवार को गैस सिलिंडर के लिए सैकड़ों उपभोक्ता भाबर, कोटद्वार गैस एजेंसी समेत सभी एजेंसियों में पहुंचे थे। उनकी शिकायत थी कि बीते कई दिनों से ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। एसडीएम संदीप कुमार ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों संग पदमपुर मोटाढाक पहुंचकर भाबर गैस एजेंसी के प्रबंधक व कर्मचारियों से बात की। उन्होंने ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था करने के दिशा निर्देश दिए। एसडीएम संदीप कुमार ने कालाबाजारी करने वालों के साथ ही जमाखोरों को सख्त चेतावनी दी। कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें छापामार रही हैं और सीधे मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कालाबाजारी व जमाखोर सीधे जेल भेजे जाएंगे। बताया कि किसी भी तरह की सूचना लोग उन्हें उनके मोबाइल नंबर 9837716768 पर दे सकते हैं।
एक वाहन से 35 सिलिंडर बरामद
कोटद्वार। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को लोगों की सूचना पर लालबत्ती चौक से एक वाहन से 35 गैस सिलिंडर बरामद किए गए। इनमें 20 खाली सिलिंडर व्यावसायिक और 15 घरेलू सिलिंडर थे। ये सिलिंडर अलग-अलग कंपनियों के थे। इस पर सिलिंडर जब्त कर कोटद्वार गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिए गए। चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उधर, यूकेडी पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की शिकायत की। कहा कि जिस वाहन से 35 सिलिंडर जब्त किए गए हैं वह भी होटलों में ही आपूर्ति कर रहा था।
203 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अर्थदंड वसूला
कोटद्वार/सतपुली। डीएम के निर्देश पर पौड़ी जिले में चलाए गए अभियान के तहत कुल 203 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जिनमें 8 गैस गोदाम, 3 पेट्रोल पंप और 189 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर दो मामलों में 4600-4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। तहसीलदार धुमाकोट कुंदन सिंह नयाल और पूर्ति विभाग की टीम ने धुमाकोट व नैनीडांडा क्षेत्र में एक गैस गोदाम और 19 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। पूर्ति निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने चैलूसैंण क्षेत्र में सात प्रतिष्ठानों, अभिषेक कर्णवाल ने लैंसडौन क्षेत्र में आठ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी रेखा आर्य के नेतृत्व में सतपुली क्षेत्र में 13 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। बताया कि जिले में संचालित समस्त गैस एजेंसियों में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपभोक्ताओं से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाए। निर्धारित समयावधि 25 दिन के बाद ही अपनी गैस के लिए बुकिंग कराएं। संवाद
श्रीनगर में नहीं हुई सिलिंडरों की कमी
श्रीनगर। दो दिन बाद शुक्रवार को श्रीनगर में घरेलू गैस सिलिंडर का ट्रक पहुंचने पर यहां आवास विकास मैदान में उपभोक्ताओं की लाइन लग गई। उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा लेकिन सिलिंडर की कोई कमी सामने नहीं आई। दूसरी ओर अलकनंदा इंडेन गैस एजेंसी की ओर से भी अलग-अलग स्थानों पर गैस की आपूर्ति कराई गई। उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसियों से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा बहाल करने की मांग की। इधर तहसील प्रशासन की ओर से इंडेन गैस गोदाम का निरीक्षण भी किया गया। तहसीलदार दीपक भंडारी ने बताया कि नगर क्षेत्र में इंडेन गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है। अलकनंदा गैस सर्विस के प्रबंधक सुधीर काला ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग न होने पर उपभोक्ता ऑफलाइन बुकिंग करा सकते हैं। व्यावसायिक सिलिंडर अभी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। संवाद
Trending Videos