सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   GRRC receives Unit Citation Award from GOC-in-Chief

Kotdwar News: जीआरआरसी को मिला जीओसी इन चीफ का यूनिट साइटेशन सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 24 Feb 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
GRRC receives Unit Citation Award from GOC-in-Chief
विज्ञापन
सेंट्रल कमांड की ओर से किया गया अलंकरण समारोह का आयोजन
Trending Videos

लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर को जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी इन चीफ) मध्य कमान की ओर से यूनिट साइटेशन से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उत्कृष्ट प्रशिक्षण, प्रशासनिक क्षमता, उत्तम सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, कार्य दक्षता व सेना की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने में अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
सेंट्रल कमांड की ओर से मंगलवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन को यह सम्मान प्रदान किया गया। सैनिकों के सर्वांगीण प्रशिक्षण, भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों की देखभाल एवं राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता जैसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह गौरवशाली सम्मान प्रदान किया गया। गढ़वाल राइफल्स को यह सम्मान मध्य कमान समूह के जीओसी इन चीफ ले.जनरल ए. सेनगुप्ता ने देहरादून में आयोजित एक सैन्य समारोह में प्रदान किया। गढ़वाल राइफल्स के ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी व सेंटर सूबेदार मेजर नंदकिशोर ने यह सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि यह सम्मान भविष्य में और अधिक समर्पण, उत्साह एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर को इससे पहले उत्तम सेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यक्षमता के लिए वर्ष 2013 एवं वर्ष 2020 में भी जीओसी इन चीफ मध्य कमान का यूनिट साइटेशन मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed