सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Members angry over giving additional charge of Dugadda to BEO

Kotdwar News: बीईओ को दुगड्डा का अतिरिक्त कार्यभार देने पर गुस्साए सदस्य

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 26 Feb 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Members angry over giving additional charge of Dugadda to BEO
विज्ञापन
फोटो समाचार
Trending Videos

एसडीएम से मामले की जांच की उठाई मांग
बीरोंखाल बीडीसी में जनप्रतिनिधियों ने उठाए शिक्षा, सड़क समेत कई मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजरो (बीरोंखाल)। ब्लाॅक सभागार बीरोंखाल में आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में सड़क, पेयजल व बिजली के मुद्दे छाए रहे। विधायक प्रतिनिधि दर्शन सिंह रिंगोडा ने बीरोंखाल की खंड शिक्षा अधिकारी को दुगड्डा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने का पुरजोर विरोध करते हुए एसडीएम से इस प्रकरण की जांच कर उनकी तैनाती पुन: बीरोंखाल में करने की मांग की। कहा कि कहा कि इस व्यवस्था से ब्लॉक बीरोंखाल में व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं। उन्होंने एसडीएम थलीसैंण कृष्णा तिवारी से मामले की जांच कर उनकी तैनाती पुन: बीरोंखाल में करवाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक हुई। जनप्रतिनिधियों ने पीएमजीएसवाई बैजरो कार्यालय का संचालन सतपुली से करने पर नाराजगी जताई। ज्येष्ठ उप प्रमुख कुलदीप नेगी ने कहा कि बैजरो कार्यालय सतपुली में संचालित होने से क्षेत्र की मैठाणाघाट-रसिया महादेव मोटर मार्ग, डांग-जामरी-कमडई- बाड़ाडांडा मोटर मार्ग, सिमड़ी-कांडा मल्ला मार्ग समेत कई अन्य मार्ग खस्ताहाल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही इसका संचालन बैजरो से शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन को बाध्य होगी। विधायक प्रतिनिधि दर्शन सिंह रिंगोडा ने कहा कि शीघ्र बदहाल सड़कों को ठीक किया जाए। ग्राम प्रधान अजय पुरी ने स्यूंसी बाजार से धोबीघाट मार्ग के मरम्मत की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य शिशुपाल रावत ने कहा कि उनके गांव भाखंड में बना पानी का टैंक ढहने के कगार पर है। वेदीखाल बाजार में पेयजल किल्लत बनी हुई है। मासी के प्रधान कृतिनिधि पाल ने कहा कि उनके गांव में 15 परिवार पानी से वंचित हैं। जाखणी के प्रधान संजय पटवाल ने कहा कि उनकी ग्रामसभा के ग्राम थबड़िया में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की चर्चा के दौरान बिरगणा के प्रधान कर्नल यशपाल नेगी (से.नि.) ने उनके गांव से एक किमी. दूर स्थित ट्रांसफार्मर को गांव के पास सड़क किनारे लगाने की मांग की। इस दौरान लोनिवि के अधिशासी अभियंता लोकेश कुमार सारस्वत, बीडीओ सुदर्शन बुटोला, एडीओ पंचायत राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed