{"_id":"69d3bb84703077a1750a988c","slug":"not-a-single-admission-has-taken-place-even-one-week-into-the-new-academic-session-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122824-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नए शैक्षिक सत्र के एक सप्ताह बाद भी नहीं हुआ एक भी प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नए शैक्षिक सत्र के एक सप्ताह बाद भी नहीं हुआ एक भी प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कफलटंडा में छात्र संख्या हुई शून्य
तीन माह पहले ही हुई थी विद्यालय में दूसरे शिक्षक की तैनाती
कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कफलटंडा में नए शैक्षिक सत्र शुरू हुए एक सप्ताह बीत चुका है लेकिन अभी तक विद्यालय में एक भी नए छात्र का प्रवेश नहीं हो पाया है। विद्यालय में पूर्व में एक शिक्षिका की तैनाती थी। तीन माह पहले एक और अध्यापक की तैनाती की गई है। आलम यह है कि अब छात्र संख्या शून्य हो चुकी है।
नैनीडांडा ब्लॉक के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कफलटंडा में पिछले साल एक ही छात्र था जो कि प्राथमिक शिक्षा पूर्ण कर चुका है। एक अप्रैल को नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ हो चुका है लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी विद्यालय में किसी भी नए छात्र ने प्रवेश नहीं लिया है जिससे विद्यालय में छात्र संख्या शून्य हो चुकी है।
हैरत की बात यह है कि शिक्षा विभाग की ओर से तीन माह पहले ही एक अन्य शिक्षक अगम राणा की तैनाती की गई है। विद्यालय में एक शिक्षिका अमरजीत कौर पहले से ही सेवारत है। छात्र संख्या शून्य होने के बाद भी दोनों शिक्षकों का नजदीकी विद्यालय में समायोजन नहीं हो पाया है।
ग्राम प्रधान मनोज मधवाल ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में छात्र संख्या शून्य हो चुकी है। विद्यालय में छात्रों के प्रवेश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गांव की आंगनबाड़ी में पढ़ाई कर रहे दो बच्चे आगामी सितंबर में छह वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे। इसके बाद उनका प्रवेश विद्यालय में कराया जाएगा।
विद्यालय के संबंध में ग्राम प्रधान से बात हुई है। उन्होंने विद्यालय में दो-तीन बच्चों का प्रवेश कराने की बात कही है। यदि विद्यालय में नए प्रवेश नहीं हुए तो विद्यालय में तैनात शिक्षकों का समायोजन नजदीकी विद्यालयों में किया जाएगा।
- रवि कुमार, एबीईओ नैनीडांडा।
Trending Videos