सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Piles of garbage are accumulating everywhere.

Kotdwar News: जगह-जगह लग रहे हैं कचरे के ढेर

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 05 Apr 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage are accumulating everywhere.
विज्ञापन
संक्रमण फैलने की आशंका से ग्रामीण परेशान, कई बार मांग करने के बावजूद नहीं हो रहा सुधार
Trending Videos

जयहरीखाल। कस्बे में कूड़ा निस्तारण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मुख्य बाजार, इंटर कॉलेज मार्ग से लेकर आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भूमि नहीं मिलने के कारण प्रशासन कूड़ा निस्तारण संयंत्र स्थापित नहीं कर पा रहा है।
विकासखंड जयहरीखाल में पिछले कुछ वर्षों तक निस्तारण के लिए कूड़ा वाहन के माध्यम से दुगड्डा भेजा जाता था जिससे समस्या काफी हद तक संभल जाती थी। यह व्यवस्था बंद हो जाने के कारण कस्बे में जगह-जगह कूड़ा जमा होने लगा है और स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए अभियान चलाने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। नियमित कचरा संग्रहण न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। गिरीश, निरंजन कुमार, हरिनाम सिंह आदि ग्रामीणों ने कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगने तक पुरानी व्यवस्था को बहाल करते हुए क्षेत्र का कूड़ा बाहर भेजने की मांग की।

प्लांट के लिए भूमि चयन अब तक अधूरा
कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाने के लिए अब तक भूमि का चयन नहीं हो पाया है। प्रशासन की ओर से प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर भूमि चिह्नित करने की बात कही जा रही है, लेकिन प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।

खैरासैंण, जदला सहित कई स्थानों पर कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि चयन का प्रयास किया गया लेकिन स्थानीय स्तर पर सहमति न बनने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। पूर्व में कूड़ा दुगड्डा भेजा जा रहा था, लेकिन अब नगरपालिका दुगड्डा ने कूड़ा लेने से मना कर दिया है। फिलहाल समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने और प्लांट लगाने के लिए भूमि चयन पर काम किया जा रहा है।
- धर्मेंद्र चौहान, एबीडीओ, जयहरीखाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed